Himachal Pradesh Current Affairs 2022 | HP Current Affairs 2022 | Himachal Current Affairs March 2022 | HP Current Affairs | March Month Current Affairs 2022 | HP Current Affairs in Hindi 2022 | HP Current Affairs in English 2022 | HP Current Affairs March 2022 | Weekly HP Current Affairs 2022

HP Current Affairs 2nd Week March 2022
प्रशन.1. हिमाचल प्रदेश का पहला हाइड्रोजन ईंधन उत्पादन संयंत्र कहां पर स्थापित होगा ?
उत्तर :- चंबा में
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशनजल्द ही चंबा जिले में हरित हाइड्रोजन ईंधन उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगा । यह राज्य का पहला हाइड्रोजन ईंधन संयंत्र होगा ।
प्रशन.2. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस ब्लड सेंटर ने प्रदेश का “सर्वश्रेष्ठ कंपोनेंट यूनिट” का खिताब जीता ?
उत्तर :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के ब्लड सेंटर को
प्रशन.3. हिमाचल प्रदेश में दालचीनी की पैदावार बढ़ाने के लिए किस संस्थान का सहयोग लिया जाएगा ?
उत्तर :- हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर
प्रशन.4. हिमाचल प्रदेश की किस झील में वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन होगा ?
उत्तर :- पोंग झील
पौंग झील को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अगले वर्ष ( वर्ष 2023 ) से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बर्ड फेस्टिवल करवाया जाएगा। नगरोटा सूरियां के सुगनाडा में वन्य प्राणी विभाग की ओर से रविवार को दो दिवसीय पौंग बर्ड फेस्टिवल-2022 का शुभारंभ किया गया।
प्रशन.5. हिमाचल प्रदेश के वर्तमान वन मंत्री कौन हैं?
उत्तर :- राकेश पठानिया
प्रशन.6. एतिहासिक होली मेला हिमाचल प्रदेश के किस जिले में लगता है ?
उत्तर :- सुजानपुर, हमीरपुर
सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्रीय होली उत्सव 15 मार्च 2022 मंगलवार से आरंभ होगा।
15 मार्च 2022 को शुरू हुए एतिहासिक होली मेले का शुभारंभ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जी ने किया।
प्रशन.7. हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला ” नशे के विरुद्ध अभियान ” में टॉप 20 में शामिल हुआ है ?
उत्तर :- शिमला जिला
प्रशन.8. हाल ही में किस राज्य ने ” Governance and Reforms Using Drones ( GARUD ) ” योजना आरम्भ करने की घोषणा की है ?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश
इसे भी पढ़ें :- HP Current Affairs 1st Week March 2022