Himachal Pradesh Current Affairs 2022 | HP Current Affairs 2022 | Himachal Current Affairs April 2022 | HP Current Affairs | April Month Current Affairs 2022 | HP Current Affairs in Hindi 2022 | HP Current Affairs in English 2022 | HP Current Affairs March 2022 | Weekly HP Current Affairs 2022

HP Current Affairs 1st Week April 2022
प्रशन.1. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नई आबकारी नीति को कब लागू किया ?
उत्तर :- 1 अप्रैल 2022 को
प्रशन.2. हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली ललिता वकील को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी द्वारा कौन से सम्मान से सम्मानित किया ?
उत्तर :- पद्मश्री सम्मान
प्रशन.3. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में कहां पर राज्य स्तरीय लघु शिवरात्री मेला आयोजित होता है ?
उत्तर :- जोगिंद्रनगर में
प्रशन.4. देश के पहले रोलिंग क्रैश बैरियर का ट्रायल केंद्र सरकार ने कहां पर किया है ?
उत्तर :- नाहन में
प्रशन.5. हिमाचल प्रदेश का पहला रेन वॉटर हार्वेस्टिंग डैम कहां पर बनेगा ?
उत्तर :- ऊना जिले में
प्रशन.6. केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के चंबा की सीमा ने कौन सा पदक जीता है ?
उत्तर :- रजत पदक
केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के चंबा की सीमा ने रजत पदक जीता है। सीमा ने यह उपलब्धि दस हजार मीटर दौड़ में हासिल की। दस हजार मीटर की दौड़ सीमा ने 34 मिनट 31 सेकंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की कविता यादव ने कांस्य पदक हासिल किया है।
प्रशन.7. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के किस जिले को देश भर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
उत्तर : हमीरपुर
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। जिला के अनुसूचित जाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने और विकास कार्य करवाने में हमीरपुर जिला अव्वल रहा है। वर्ष 2011 के सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे के आधार पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिला हमीरपुर के 17 विभिन्न गांवों का चयन किया गया था। इन गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए केंद्र सरकार से प्रत्येक गांव के लिए 20-20 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा प्रदेश सरकार से अतिरिक्त बजट मिला था। निर्धारित कुल 40 अंकों के विभिन्न पैरामीटर पर विकास कार्य करवाने में हमीरपुर जिला अव्वल रहा है।
प्रशन.8. हमीरपुर जिले में बहने वाली किन खड्डों ( नदियां ) में यूरेनियम के अवशेष हाल ही में मिले हैं ?
उत्तर :- पुंग और कुनाह खड्ड