HP Current Affairs 9 May 2022

Facebook
WhatsApp
Telegram

HP Current Affairs 9 May 2022 | HP Current Affairs May 2022 | HP Current Affairs 2022 | HP Current Affairs May 2022 In Hindi

HP Current Affairs
HP Current Affairs 9 May 2022

प्रशन.1. हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बाद कहां पर दूसरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाया जाएगा ?
अ) सिरमौर के माजरा में
ब) मंडी के निहरी में
स) शिमला के मशोबरा में
द) कुल्लू के पतलीकूल्ह में

उत्तर :- सिरमौर के माजरा में

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बाद सिरमौर के माजरा में प्रदेश का दूसरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ होगा।

प्रशन.2. हिमाचल प्रदेश के पहले ऐसे आम नागरिक (सिविलियन) जिन्होंने हाल ही में 8586 मीटर ऊंची कंचनजंघा की चोटी फतह की है ? उनका नाम क्या है ?
अ) अर्नव वर्मा
ब) अमित नेगी
स) अंकित ठाकुर
द) नीरज शर्मा

उत्तर :- अमित नेगी

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के सांगला तहसील के बटसेरी गांव के अमित नेगी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने नेपाल और भारत के बीच स्थित विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंघा ( 8586 मीटर ऊंची )पर चढ़ाई करने में कामयाबी हासिल की है। अमित हिमाचल के पहले ऐसे आम नागरिक (सिविलियन) हैं, जिन्होंने कंचनजंघा की चोटी फतह की है। वह अकेले ऐसे भारतीय पर्वतारोही हैं, जो कंचनजंघा अभियान के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

प्रशन.3. ब्यास मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर स्थित है ?
अ) रामपुर
ब) रोहतांग दर्रा
स) करसोग
द) बसंतपुर

उत्तर :- रोहतांग दर्रा

Leave a Comment