HP Current Affairs 15 May 2022

Facebook
WhatsApp
Telegram

HP Current Affairs 15 May 2022 | HP Current Affairs May 2022 | HP Current Affairs 2022 | HP Current Affairs May 2022 In Hindi

HP Current Affairs

HP Current Affairs 15 May 2022

प्रशन.1. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में प्रदेश के पहले विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किसने किया ?
अ) जय राम ठाकुर
ब) महेंद्र सिंह ठाकुर
स) अनुराग ठाकुर
द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- अनुराग ठाकुर

नौ करोड़ की लागत से निर्मित प्रदेश के पहले विज्ञान केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। यह विज्ञान केंद्र भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंर्तगत नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स द्वारा तैयार करवाया गया है।

प्रशन.2. हाल ही में हिमाचल की पर्वतारोही और एथलीट बलजीत कौर दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतेह करके एक और उपलब्धि अपने नाम की है। बलजीत कौर कहां की रहने वाली हैं ?
अ) कुल्लू
ब) मंडी
स) सोलन
द) हमीरपुर

उत्तर :- सोलन

हिमाचल की पर्वतारोही और एथलीट बलजीत कौर दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतेह करके एक और उपलब्धि अपने नाम की है।  कंचनजंगा की ऊंचाई 8,586 मीटर है। अब बलजीत कौर माउंट एवरेस्ट को फतह करने के सपने के साथ आगे बढ़ेंगी। हाल ही में उन्होंने अन्नपूर्णा पर्वतमाला की चढ़ाई पूरी की है। दुनिया भर में अन्नपूर्णा पर्वत की चढ़ाई सबसे खतरनाक और कठिन है।

प्रशन.3. कंचनजंगा की समुद्रतल से उंचाई कितनी है ?
अ) 7,750 मीटर (25,426 फीट)
ब) 8,586 मीटर (28,169 फीट)
स) 8,005 मीटर (26,263 फीट)
द) 9,500 मीटर (31,167 फीट)

उत्तर :- 8,586 मीटर (28,169 फीट)

Leave a Comment