HP Current Affairs 18 May 2022 | HP Current Affairs May 2022 | HP Current Affairs 2022 | HP Current Affairs May 2022 In Hindi

प्रशन.1. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के 27वें मुख्य न्यायधीश कौन होंगे ?
अ) न्यायधीश अमजद ए सईद
ब) न्यायधीश सूर्यकांत
स) न्यायधीश जगदीश भला
द) न्यायधीश मनसूर अहमद मीर
उत्तर :- न्यायधीश अमजद ए सईद
बांबे हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
प्रशन.2. दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उन्नति वर्मा देश का प्रतिनिधित्व करेंगी? इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से हैं ?
अ) मंडी
ब) सोलन
स) सिरमौर
द) कांगड़ा
उत्तर :- सिरमौर
दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिरमौर के पांवटा साहिब की उन्नति वर्मा देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी साल जनवरी में हरियाणा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्नति ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में दो रजत पदक जीते हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्नति का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।