HP Current Affairs 26 May 2022 | HP Current Affairs May 2022 | HP Current Affairs 2022 | HP Current Affairs May 2022 In Hindi

प्रशन.1. हाल ही में डॉ. हरलीन कौर को दादा साहेब फालके नारी शक्ति आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है। डॉ. हरलीन कौर हिमाचल प्रदेश के किस जिले से सम्बन्ध रखती है ?
- सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से
- मंडी जिले के करसोग से
- कांगड़ा जिले के धर्मशाला से
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को दादा साहेब फालके नारी शक्ति आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है। दिल्ली में समारोह में देश के फिल्मी सितारों समेत अन्य हस्तियों के साथ डॉ. हरलीन कौर का नाम भी जुड़ गया।
प्रशन.2. हिमाचल प्रदेश में आरम्भ होने जा रहे संगीत महाविद्यालय का क्या नाम होगा ?
- स्वर कोकिला लता मंगेशकर महाविद्यालय
- स्वर संगीत महाविद्यालय
- हिमाचल संगीत महाविद्यालय
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- स्वर कोकिला लता मंगेशकर महाविद्यालय
प्रशन.3. प्रधानमन्त्री मातृ वंदना योजना किस वर्ष आरंभ की गई थी ?
- 2015 में
- 2016 में
- 2017 में
- 2018 में
उत्तर :- 2017 में
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) एक केंद्र प्रायोजित डीबीटी योजना है, जिसमें गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के बैंक/डाकघर खाते में सीधे ₹5000/- (तीन किस्तों में) का नकद प्रोत्साहन दिया जा रहा है।