HP Current Affairs 29 June 2022: मण्डी में हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय का शुभारंभ

Facebook
WhatsApp
Telegram

HP Current Affairs 29 June 2022 | HP Current Affairs June 2022 | HP Current Affairs 2022 | HP Current Affairs June 2022 In Hindi | HP Current Affairs PDF

HP Current Affairs 29 June 2022:- Highlights

  1. श्री जयराम ठाकुर जी ने मण्डी में 16.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय के दो खंडों का लोकार्पण कर औपचारिक रूप से यह विश्वविद्यालय जनता को समर्पित किया।
  2. सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के नाम से स्थापित इस राज्य विश्वविद्यालय के अन्तर्गत मण्डी , कांगड़ा , चम्बा , लाहौल – स्पीति और कुल्लू जिला के 141 से अधिक सरकारी और निजी महाविद्यालयों को शामिल किया गया है।
  3. मुख्यमंत्री जी ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अध्यापकों को संशोधित यूजीसी वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की और इस संदर्भ में एक माह के भीतर अधिसूचना जारी की जाएगी।
HP Current Affairs 29 June 2022

HP Current Affairs 29 June 2022

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज ( 28 जून ) मण्डी में 16.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय के दो खंडों का लोकार्पण कर औपचारिक रूप से यह विश्वविद्यालय लोगों को समर्पित किया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के नाम से स्थापित इस राज्य विश्वविद्यालय के अन्तर्गत मण्डी, कांगड़ा, चम्बा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिला के 141 से अधिक सरकारी और निजी महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। देव सदन मण्डी के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अध्यापकों को संशोधित यूजीसी वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की और इस संदर्भ में एक माह के भीतर अधिसूचना जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उनके क्षेत्र के निकट उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 52 वर्षों के पश्चात राज्य में दूसरा सरकारी विश्वविद्यालय अस्तित्व में आने के उपरान्त आज का यह दिन प्रदेश के इतिहास में  स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के पश्चात 22 जुलाई, 1970 को प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय शिमला में स्थापित किया गया था। Read More

HP Current Affairs 29 June 2022 Important Questions:-

प्रशन.1. हाल ही में किसने मंडी में प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया ?

  1. जयराम ठाकुर जी
  2. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर जी
  3. नरेंद्र मोदी जी
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- जय राम ठाकुर जी ने

प्रशन.2.मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहां पर 5.10 करोड़ रुपये के ग्लास ब्रिज का नींव पत्थर रखा?

  1. घुमारवीं
  2. नयना देवी
  3. बिलासपुर
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- नयना देवी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास के लिए 5.10 करोड़ रुपये के ग्लास ब्रिज का नींव पत्थर रखा। ग्लास ब्रिज बनने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को रुचिकर साहसिक गतिविधि और गोबिंदसागर और आसपास के मनोरम दृश्य देखने का अवसर मिलेगा।

प्रशन.3. हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कितने और नए वेलनेस सेंटर दिए हैं?

  1. 200
  2. 300
  3. 400
  4. 500

उत्तर :- 300

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 300 और नए वेलनेस सेंटर दिए हैं। इसको मिलाकर हिमाचल में अब इन सेंटरों की संख्या 700 हो जाएगी। वर्तमान प्रदेश में आयुर्वेद (आयुष) विभाग के 400 सेंटर चल रहे हैं।

प्रशन.4. हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। उस महा-क्विज का क्या नाम है ?

  1. जनभागीदारी से सुशासन
  2. जनता के लिए महा-क्विज
  3. हिमाचल महा-क्विज खेलो और पैसे जीतो
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- जनभागीदारी से सुशासन

Leave a Comment