हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के नाम से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश अपनी संस्कृति के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह बहुत से देवी-देवताओं का आवास स्थान है। यहां के लोग अपनी श्रद्धा के साथ देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं तथा उनकी पूजा अर्चना के फल स्वरुप इन्हें देवी देवता खुश होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं तथा इनकी इच्छा को पूर्ण करते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से सम्बन्धित प्रसिद्ध मन्दिरों के बारे में पढ़ेंगे।

चंबा जिले के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची ( List of famous Temples of Chamba district )
प्रसिद्ध मन्दिर | ज़िला |
मणिमहेश मन्दिर | चम्बा |
शक्ति देवी मन्दिर | चम्बा |
लक्षणा देवी मन्दिर | चम्बा |
लक्ष्मी नारायण मंदिर | चम्बा |
चामुण्डा देवी मन्दिर | चम्बा |
चंपावती मन्दिर | चम्बा |
श्री हरि राम मंदिर | चम्बा |
गौरी शंकर मंदिर | चम्बा |
बंसी गोपाल मंदिर | चम्बा |
चौरासी मंदिर | चम्बा (भरमौर ) |
राधा कृष्ण मंदिर | चम्बा |
सीता राम मंदिर | चम्बा |
मणिमहेश मंदिर ( Manimahesh Temple )

यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से करीब 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर भगवान शिव मणि के रूप में दर्शन देते हैं। इसीलिए इस स्थान को मणिमहेश के नाम से जाना जाता है। यहां पर भगवान शिव पहाड़ियों पर निवास करते हैं। जिस पहाड़ी पर भगवान शिव निवास करते हैं उस पहाड़ी को मणिमहेश कैलाश पर्वत के नाम से जाना जाता है। कैलाश पर्वत में एक झील भी स्थापित है जो कि मणिमहेश के नाम से प्रसिद्ध है। यह झील लगभग 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां मंदिर समुद्रतल से 18 564 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
शक्ति देवी मंदिर ( Shakti Devi Temple )

यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। शक्ति देवी मंदिर चंबा के छतराडी में स्थित है। जिसका निर्माण राजा मेरुबर्मन ने करवाया था। गुग्गा शिल्पी नामक शिल्पकार ने इस मंदिर का निर्माण किया था। यह प्रसिद्ध मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 780 ईस्वी पूर्व में किया था। यह मंदिर लकड़ी से बनाया गया है तथा इस मंदिर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की ओर है। शक्ति देवी मंदिर समुद्र तल से लगभग 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर में देवी को मूर्ति के रूप में स्थापित किया गया है। यह मूर्ति 4 फीट 6 इंच लंबी है।
लक्षणा देवी मंदिर ( Lakshna Devi Temple )

यह मंदिर हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के भरमौर में स्थित है। यह प्रसिद्ध मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 650 ईसवी में किया गया था। लक्ष्णा देवी मंदिर समुद्र तल से 7005 फीट की ऊंचाई में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण गुप्त शैली के द्वारा किया गया था। इस मंदिर में देवी दुर्गा की जो मूर्ति स्थापित की गई है, वह पीतल की धातु से बनाई गई है। यह मंदिर देखने में एक झोपड़ी की तरह प्रतीत होता है। जिस कारण यह बहुत प्रसिद्ध है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर ( Laxmi Narayan Temple )

लक्ष्मी नारायण मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। यह चम्बा के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण राजा साहिल बर्मन ने 10 वी शताब्दी में करवाया था। इस मंदिर का निर्माण शिखर शैली के द्वारा किया गया था। यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की जो मूर्ति स्थापित की गई है, व संगमरमर की बनी हुई है। लक्ष्मी नारायण मंदिर अपने ऐतिहासिक महत्व तथा चमत्कारों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
चामुंडा माता मंदिर ( Chamunda Mata Temple )

चामुंडा माता मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। इस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण 1762 ईस्वी में राजा उम्मेद सिंह ने करवाया था। चामुंडा माता मंदिर बानेर नदी के तट पर स्थित है। यह प्रसिद्ध मंदिर काली माता को समर्पित है। जिन्हें की युद्ध की देवी के रूप में जाना जाता है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी है। यह मंदिर लगभग 700 साल पुराना है। इस मंदिर में एक तालाब है जो कि बहुत ही प्राचीन है, इस मंदिर में लकड़ी की नक्काशी की गई है। यह मंदिर चंबा जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।
चंपावती मंदिर ( Champavati Temple )

चंपावती मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है जिसका निर्माण साहिल बर्मन ने अपनी बेटी चंपावती के नाम से करवाया था। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी है। चंपावती मंदिर का निर्माण शिखर शैली के द्वारा किया गया है। यह मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। इस मंदिर में लकड़ी की सुंदर नक्काशी की गई है। जिसके कारण इसकी तुलना लक्ष्मी नारायण मंदिर से की जाती है। यहां पर नवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर मेले तथा त्योहारों का आयोजन भी किया जाता है। यह मंदिर चंबा जिले में बहुत प्रसिद्ध है तथा दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।
श्री हरि राम मंदिर ( Shri Hari Ram Mandir )

श्री हरि राम मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है यह चंबा जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के निर्माण में पत्थरो का प्रयोग किया गया है। यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां पर भगवान विष्णु के 3 लोगों को दिखाया गया है। मानव, शेर और सुअर। इन सभी रूपों के निर्माण के लिए अलग-अलग सामग्री का प्रयोग किया गया है।
इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में सालवाहना के द्वारा किया गया है। इस मंदिर का प्रवेश द्वार उत्तर पश्चिम दिशा की ओर देखता है जिसे की चंबा शहर का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। यह मंदिर अपनी सुंदरता के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।
गौरी शंकर मंदिर ( Gauri Shankar Temple )

गौरी शंकर मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण राजा युग्म शंकर बर्मन ने करवाया था। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है तथा बहुत प्रसिद्ध भी है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान शिव को शिवलिंग के रूप में स्थापित किया गया है यह शिवलिंग 6 फीट ऊंचा है। तथा विशाल भी है और इसी आकार में नंदी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। यह चंबा जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।
बंसी गोपाल मंदिर ( Bansi Gopal Temple )

बंसी गोपाल मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण राजा बलभद्र बर्मन ने 1595 ईस्वी में करवाया था। इस मंदिर का निर्माण शिकारा शैली के द्वारा किया गया है। यह मंदिर रावी नदी के किनारे पर स्थित है। यह मंदिर भगवान कृष्ण जी को समर्पित है। यहां पर जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बंसी गोपाल मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।
चौरासी मंदिर ( Chaurasi Temple )
यह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में स्थित है। इसका निर्माण भरमौर के राजा साहिल वर्मन ने 84 सिद्धको के नाम पर करवाया था। यह लगभग 1400 वर्ष पुराना है।
राधा कृष्ण मंदिर ( Radha Krishna Temple )
राधा कृष्ण मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 1825 ईस्वी में राजा जीत सिंह की रानी राधा ने करवाया था। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है।
सीता राम मंदिर ( Sita Ram Temple )
सीताराम मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में राजा पृथ्वी सिंह ने करवाया था। यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान राम लक्ष्मण और सीता जी को समर्पित है।
Frequently Asked Question ( FAQ )
चौरासी मंदिर कहां पर स्थित है ?
चंबा ( भरमौर )।
लक्ष्मी नारायण मंदिर कहां स्थित है ?
चम्बा ।
चंबा शहर का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
चंपावती।
भरमौर का चौरासी मंदिर किसने बनाया था ?
राजा साहिल वर्मन ने।
हरि राय मंदिर का निर्माण किसने किया था ?
लक्ष्मण वर्मन ने।
केलांग वजीर मंदिर किस जिले में स्थित है ?
चंबा ।
कामेश्वर महादेव मंदिर किसने बनवाया था?
साहिल बर्मन ने।
हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है ?
लक्षणा देवी मंदिर, भरमौर।
चंबा में भरमौर का लक्षणा देवी मंदिर कौन सी शैली से बनाया गया है?
बन्द छत शैली।
चंबा का गौरी शंकर मंदिर किसने बनवाया था?
युगांकर बर्मन ने ।
Join Us
Join Us On Telegram | Click here |
Join Us On Instagram | Click here |