HP Current Affairs 18 December 2022 | हिमाचल करंट अफेयर्स 18 दिसंबर 2022 | Current Affairs Questions & Answers 2022
HP Current Affairs 18 December 2022
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में पीतल और तांबे की एक दर्जन मूर्तियां मिली है ?
A) कुल्लू जिले के मनाली में
B) मंडी जिले के करसोग में
C) चंबा जिले के भरमौर में
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : चंबा जिले के भरमौर में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गरोला में पन विद्युत परियोजना के एडिट 5 के पास घरटेली नाले में देवी-देवताओं की एक दर्जन मूर्तियां मिली हैं। नाले में एक बड़े पत्थर की शिला के नीचे ये मूर्तियां लाल कपड़े में रखी हुई थीं। सभी मूर्तियां पीतल और तांबे की हैं और मुरादाबाद के धातु कारोबारियों की ओर से बनाई लग रही हैं।
- हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के निवासी रघुनाथ सिंह कुटलैहडय़ां को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रेष्ठ दिव्यांग अवार्ड से अलंकृत किया। उन्होंने किस नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता ?
A) कबड्डी में
B) क्रिकेट में
C) साइक्लिंग में
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : साइकिलिंग में।
व्याख्या : साइकिलिंग में स्वर्ण पदक जीत चुके ऊना शहर के वार्ड नंबर एक निवासी रघुनाथ सिंह कुटलैहडय़ां को श्रेष्ठ दिव्यांग अवार्ड से अलंकृत किया गया। वल्ड डिस्ऐबिलिटी डे दिवस के उपलक्ष्य पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने रघुनाथ को सम्मानित किया।
- हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2021-22 में आलू का कितना उत्पादन हुआ ?
A) 150 हजार मिट्रिक टन
B) 176.50 हजार मीट्रिक टन
C) 196.50 हजार मीट्रिक टन
D) 190.50 हजार मीट्रिक टन
उत्तर : 196.50 हजार मीट्रिक टन ।
व्याख्या : प्रदेश में आलू की पैदावार दो लाख मीट्रिक टन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पा रही है। प्रदेश में सबसे अधिक 205.97 हजार मीट्रिक टन आलू की पैदावार 2010-11 में हुई थी, जबकि 2013-2014 में आलू की पैदावार का ग्राफ 205.28 हजार मीट्रिक टन तक पहुंचा था। 2021-22 में प्रदेश में आलू उत्पादन का आंकड़ा 196.50 हजार मीट्रिक टन रहा है। बीते तीन वर्षों में यह आंकड़ा 196 हजार मीट्रिक टन के आसपास ही रहा है। हिमाचल बीज आलू की विभिन्न किस्में बड़े पैमाने पर पैदा करता है। आलू चंबा, कुल्लू, लाहुल, शिमला, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के ऊंचे स्थानों में पैदा किया जाता। हिमाचल का बीज आलू पूरे देश की 20 प्रतिशत से अधिक जरूरत पूरी करता है।
- हाल ही में भारोत्तोलन के उत्कृष्ट खिलाड़ी विकास ठाकुर को वेटलिफ्टिंग में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा किस पुरस्कार से सम्मानित किया ?
A) द्रोणाचार्य पुरस्कार
B) मेजर ध्यानचंद खेल पुरुस्कार
C) अर्जुन पुरुस्कार
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : अर्जुन अवार्ड ।
व्याख्या : भारोत्तोलन के उत्कृष्ट खिलाड़ी व हमीरपुर के बेटे विकास ठाकुर को वेटलिफ्टिंग में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। बुधवार सायं चार बजे राष्ट्रपति भवन में महान हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।
भारोतोलक के इंटरनेशनल खिलाड़ी विकास ठाकुर ने राष्ट्र मंडल खेल 2022 में रजत पदक, राष्ट्रमंडल सीनियर चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक, राष्ट्र मंडल सीनियर चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक और राष्ट्र मंडल खेल 2018 में कांस्य पदक जीते थे। वेटलिफ्टिंग में उनकी इन्हीं उपलब्धियों को मान्यता देते हुए उन्हें वर्ष 2022 का अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
Read More
200+ Himachal Pradesh One Liner Gk Questions
Top 70+ HP History Important Questions
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे Important Questions
Himachal Gk Most Important Question PDF
100 HP GK Questions in Hindi 2022
200 HP GK Pdf in Hindi
National / International Current Affairs 17 December 2022

प्रश्न 1. यूनाइटेड नेशन ने भारत की किस पहल को टॉप 10 वर्ल्ड रेस्टोरेशन फ्लैगशिप में दिया स्थान दिया है?
(a) हर-घर जल योजना
(b) नमामि गंगे ✔
(c) मेक इन इंडिया
(d) स्टार्ट अप इंडिया
प्रश्न 2. हाल ही में किस एयरलाइंस ने जीएमआर दिल्ली एयरपोर्ट का ‘सेफ्टी परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ अवार्ड जीता है?
(a) स्पाइसजेट ✔
(b) इंडिगो
(c) एयर इंडिया
(d) विस्तारा
प्रश्न 3. डेनमार्क में किसने हाल ही में विपक्ष के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया है?
(a) लार्स लोके रासमुसेन
(b) जैकब हनेरी जुमा
(c) जैकब एलेमैन-जेन्सेन
(d) मेटे फ्रेडरिकसन ✔
प्रश्न 4. भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का एक और सफल परीक्षण किया, इसकी मारक क्षमता क्या है?
(a) 2000-3000 किमी
(b) 2000-3500 किमी
(c) 4000-4500 किमी
(d) 5000-5500 किमी ✔
प्रश्न 5. इंडिया वॉटर इम्पैक्ट समिट- 2022 का उद्घाटन किस केन्द्रीय मंत्री ने किया है?
(a) पियूष गोयल
(b) राजनाथ सिंह
(c) गजेंद्र सिंह शेखावत ✔
(d) एस जयशंकर
प्रश्न 6. भारत और कजाकिस्तान की सेनाएं भारत के किस राज्य में एक्सरसाइज ‘काजिंद-22’ का आयोजन कर रही है?
(a) उत्तराखंड
(b) असम
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) मेघालय ✔
प्रश्न 7. भारतीय सेना, एक्सरसाइज “सूर्य किरण-XVI” में किस देश की सेना के साथ भाग ले रही है?
(a) नेपाल ✔
(b) भूटान
(c) श्रीलंका
(d) मलेशिया
प्रश्न 8. भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में भारत का पहला डार्क स्काई रिजर्व स्थापित किया गया है?
(a) कर्नाटक
(b) लद्दाख ✔
(c) नई दिल्ली
(d) गोवा
प्रश्न 9. हाल ही में किस देश को संयुक्त राष्ट्र महिला समूह से बाहर कर दिया गया है?
(a) रूस
(b) यूक्रेन
(c) जापान
(d) ईरान ✔
प्रश्न 10. किस देश ने ऐतिहासिक परमाणु संलयन पर नया परीक्षण किया है?
(a) यूएसए ✔
(b) चीन
(c) जापान
(d) भारत
प्रश्न 11. भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने सभी परिवारों के लिए एक यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक पहचान संख्या शुरू करने का प्रस्ताव दिया है?
(a) गोवा
(b) गुजरात
(c) जम्मू और कश्मीर ✔
(d) कर्नाटक
प्रश्न 12. इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2022 किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
(a) चेन्नई
(b) भोपाल ✔
(c) वाराणसी
(d) मुंबई
प्रश्न 13. डब्लूएचओ के अगले चीफ साइंटिस्ट के रूप में किसे चुना गया है?
(a) डॉ अमेलिया लाटू अफुहामांगो तुइपुलोटू
(b) डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस
(c) डॉ. जेरेमी फरार ✔
(d) सौम्या स्वामीनाथन
प्रश्न 14. ‘अंतर्राष्ट्रीय जलवायु क्लब’ किसके द्वारा शुरू किया गया है?
(a) G-7 ✔
(b) विश्व बैंक
(c) G-20
(d) सार्क
Read Daily Current Affairs
- Daily Current Affairs 1 November 2022
- Daily Current Affairs 2 November 2022
- Daily Current Affairs 3-4-5 November 2022
- Daily Current Affairs 6-7-8 November 2022
- HP Current Affairs 9 November 2022
- HP Current Affairs 10 November 2022
- HP Current Affairs 11 November 2022
- HP Current Affairs 12 November 2022
- HP Current Affairs 13 November 2022
- HP Current Affairs 14 November 2022
- HP Current Affairs 15 November 2022
आपसे अनुरोध है की आप हमारे OFFICIAL TELEGRAM CHANNEL और WHATSAPP GROUP को जरूर ज्वाइन करे जिससे आपको समय समय पर सही जानकारी और परीक्षा से जुड़े सहायता मिलती रहे धन्यवाद।
Join Us
Join Us On Telegram | Click Here |
Join Us On Instagram | Click Here |
Join Our Whatsapp Group | Click Here |