Himachal GK One Liner 2023 ( हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान) – इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न उत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान HP GK One Liner 2023 उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो की हिमाचल प्रदेश की प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
इस भाग में हम आपके लिए 20 Himachal GK One Liner 2023 प्रश्न लेकर आए हैं। जो की आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
जानिए क्या है इस Post में
Himachal GK : हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न – उत्तर

Himachal GK One Liner 2023
- किस अंग्रेज अधिकारी के प्रयत्नों के परिणामस्वरुप 1864 ई. में शिमला अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनी थी?
उत्तर:- लॉर्ड लॉरेंस
- किस राजा का युग नूरपुर राज्य के इतिहास में स्वर्ण युग के नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर:- जगत सिंह
- हिमाचल प्रदेश के किस राजा ने अपने पैतृक स्थान सुनहाणी को छोड़कर नए बिलासपुर नगर एवं बद्दी स्थल की स्थापना की थी?
उत्तर:- राजा दीपचंद
- 1857 की क्रांति के लिए शिमला में बनाए गए, संगठन के संचालन की जिम्मेदारी किसको सौंपी गई थी?
उत्तर:- सपाटू के रामप्रसाद वैरागी
- हिमाचल प्रदेश में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत कहां से हुई थी?
उत्तर:- कसौली सैनिक छावनी से
- 1934 में प्रदेश की किस पहाड़ी रियासत ने सर्वप्रथम पंचायती राज कानून बनाया था?
उत्तर:- मंडी
- प्रदेश की पहाड़ी रियासतों के प्रजामंडल के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में प्रजामंडल को सुचारु रुप से चलाने के लिए जनवरी 1946 में किस संस्था की स्थापना की थी?
उत्तर:- हिमालयन हिल स्टेटस रीजनल कॉउंसलिंग
- धामी रियासत का प्रसिद्ध गोली कांड किस वर्ष हुआ था?
उत्तर:- 13 जुलाई 1939
- धामी रियासत में “प्रेम प्रचारिणी सभा” की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर:- 1942 ईसवी में
- प्रदेश में “भाई दो न पाई आंदोलन” किस राष्ट्रीय आंदोलन की शाखा थी?
उत्तर:- सविनय अवज्ञा आंदोलन
(यह आंदोलन विषाक्तता पहाड़ी रास्तों के लिए क्रांति की मिसाल बना)
- 1930 में प्रदेश के बिलासपुर रियासत में हुए जन आंदोलन को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :- डांडरा आंदोलन
- 25 अगस्त 1931 को इरविन गांधी समझौते पर हस्ताक्षर कहां पर हुए थे?
उत्तर :- शिमला
- कांगड़ा क्षेत्र में व्यक्तिगत सत्याग्रह के संचालन के लिए समिति कब बनाई गई थी?
उत्तर:- नवंबर 1940 को
- ऑल इंडिया स्टेटस पिंपल्स कांफ्रेंस लुधियाना में हुई, इसके तत्पश्चात शिमला हिल स्टेटस हिमाचल रियासती प्रजामंडल की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर:- वर्ष 1931
- 1857 की क्रांति के समय शिमला का डिप्टी कमिश्नर कौन था?
उत्तर. विलियम हेग
- शिमला से भारत छोड़ो आंदोलन का संचालन किसने किया था?
उत्तर:- राजकुमारी अमृत कौर
- प्रदेश के किन दो क्रांतिकारियों को 3 अगस्त 1857 को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी की सजा दी गई थी?
उत्तर. प्रताप सिंह व वीर सिंह
- जुग्गा और डांडरा प्रकार के आंदोलन हिमाचल प्रदेश में कहां पर हुए थे?
उत्तर. बिलासपुर रियासत
- दुम आंदोलन प्रदेश की किस रियासत में हुआ था?
उत्तर. शिमला की ऊपरी पहाड़ी रियासत बुशहर में
- “पझौता आंदोलन” (1942-43) किसके विरुद्ध हुआ था?
उत्तर. अंग्रेजों के
आखिरी शब्द
आशा करता हूं की आपने यह Himachal GK One Liner 2023 : हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर अच्छे से याद कर लिए होंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया है हो तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।
>>> हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (Complete Notes)
Join Us
अगर आप Himachal Pradesh Govt. Exams 2022 ( HPSSC/HPPSC/Naib तहसीलदार/ HP पुलिस/ JOA IT / Clerk ) की तैयारी कर रहे हो तो आप हमारे Telegram Channel और Whatsapp Group के साथ जुड़ जाइए क्योंकि हम आपके लिए वहां पर Daily आने वाली हिमाचल प्रदेश सरकारी नौकरी 2022 से सम्बंधित अपडेट्स और Govt. Exam से सम्बन्धित Study Material प्रोवाइड करवाते रहते हैं, वह भी बिल्कुल फ्री में । आप हमारे Telegram Channel और WhatsApp Group के साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Join Us On Telegram | Click Here |
Join Us On Instagram | Click Here |
Join Our Whatsapp Group | Click Here |