Himachal GK ( हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान) – इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न उत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान HP GK One Liner उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो की हिमाचल प्रदेश की प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
इस भाग में हम आपके लिए 20 Himachal GK One Liner प्रश्न लेकर आए हैं। जो की आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
जानिए क्या है इस Post में
Himachal GK : हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न – उत्तर भाग-2

Himachal GK One Liner 2023
- अखिल भारतीय रियासती प्रजा परिषद के प्रस्तावों से प्रभावित होकर सिरमौर में “हिमाचल की पहली प्रजामंडल संस्था” का गठन किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर:- पंडित राजेंद्र दास
- “हिमालयन हिल स्टेटस रीजनल काउंसिल” संस्था के प्रमुख स्वामी पूर्णानंद जी थे, उन्होंने इसका कार्यालय कहां पर स्थापित किया था?
उत्तर :- मंडी
- “हिमालयन हिल स्टेटस रीजनल काउंसिल” का प्रथम सम्मेलन मंडी में कब हुआ था?
उत्तर :- 8 से 10 मार्च 1946
- “हिमालयन हिल स्टेटस रीजनल काउंसिल” के प्रथम सम्मेलन की अध्यक्षता आजाद हिंद फौज के किस सुप्रसिद्ध सेनानी द्वारा की गई थी?
उत्तर :- कर्नल गुरुदयाल सिंह ढिल्लो
- भारतीय संघ में विलय होने वाली प्रथम रियासत कौन सी थी?
उत्तर :- ठियोग रियासत
- प्रजामंडल के प्रतिनिधियों और राजाओं का सम्मेलन बघाट के राजा दुर्गा सिंह की अध्यक्षता में कहां पर आयोजित किया गया था?
उत्तर :- सोलन में 26 से 28 जनवरी 1948 (इसी सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश नामकरण हुआ
- पहाड़ी रियासतों को हिमाचल प्रदेश के रूप में संगठित करने की घोषणा राजा दुर्गा सिंह और प्रजामंडल के प्रतिनिधियों ने कहां से की थी?
उत्तर :- सोलन
- “हिमाचल प्रांत प्रोविजनल गवर्नमेंट” का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
उत्तर :- शिवानंद रमौल
- 18 फरवरी 1948 को सुकेत रियासत का भारतीय संघ में विलय न करने पर सत्याग्रहियों का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर :- पंडित पदम देव
- शिमला की पहाड़ी रियासतों ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर कब किए थे?
उत्तर :- 8 मार्च 1948
- “हमने शिमला हिल स्टेट को मिलाकर केंद्र शासित प्रांत • हिमाचल प्रदेश बना दिया है और पंजाब स्टेटस में विलय की बात अभी विचाराधीन है” किसने कहा था?
उत्तर :- सचिव वी. पी. मेनन
- 15 अप्रैल 1948 को पहाड़ी क्षेत्र की 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर जब हिमाचल प्रदेश का निर्माण किया गया, तो उसे कौन से राज्य का दर्जा दिया गया?
उत्तर :- केंद्रशासित चीफ कमिश्नर प्रोविंस
- हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने पर पहले चीफ कमिश्नर किसे नियुक्त किया गया था?
उत्तर :- एन. सी. मेहता
- हिमाचल प्रदेश के प्रथम डिप्टी चीफ कमिश्नर किसे बनाया गया था?
उत्तर :- पैन्ड्रल मून
- शिमला हिल स्टेटस की 26 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर किस जिले का निर्माण किया गया था?
उत्तर :- महासू
- बिलासपुर के राजा आनंद चंद ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर कब किए थे?
उत्तर :- 15 अगस्त 1948
- बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का पांचवा राज्य कब बना था?
उत्तर :- 1 जुलाई 1954
- हिमाचल प्रदेश से संविधान सभा का सदस्य किसे बनाया गया था?
उत्तर :- डॉक्टर यशवंत सिंह परमार
- 1952 के प्रथम चुनावों में 36 सदस्यों की सभा में से कांग्रेस को कितनी सीटें प्राप्त हुई थी ?
उत्तर :- 28
- डॉ यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कब बने थे?
उत्तर :- 24 मार्च 1952
आखिरी शब्द
आशा करता हूं की आपने यह Himachal GK One Liner : हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भाग-2 अच्छे से याद कर लिए होंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया है हो तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।
Join Us
अगर आप Himachal Pradesh Govt. Exams 2022 ( HPSSC/HPPSC/Naib तहसीलदार/ HP पुलिस/ JOA IT / Clerk ) की तैयारी कर रहे हो तो आप हमारे Telegram Channel और Whatsapp Group के साथ जुड़ जाइए क्योंकि हम आपके लिए वहां पर Daily आने वाली हिमाचल प्रदेश सरकारी नौकरी 2022 से सम्बंधित अपडेट्स और Govt. Exam से सम्बन्धित Study Material प्रोवाइड करवाते रहते हैं, वह भी बिल्कुल फ्री में । आप हमारे Telegram Channel और WhatsApp Group के साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Join Us On Telegram | Click Here |
Join Us On Instagram | Click Here |
Join Our Whatsapp Group | Click Here |