Himachal GK

Himachal GK – हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर भाग-4

Facebook
WhatsApp
Telegram

Himachal GK Part-4 ( हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान) – इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न उत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान HP GK One Liner उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो की हिमाचल प्रदेश की प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

इस भाग में हम आपके लिए 20 Himachal GK One Liner प्रश्न लेकर आए हैं। जो की आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान भाग-3Click Here

Himachal GK : हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न – उत्तर भाग-4

Himachal GK
Himachal GK Part-4

Himachal GK One Liner 2023

  1. हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले पंचायतों की स्थापना किस अधिनियम के अंतर्गत की गई थी?
    उत्तर :- पंचायत अधिनियम 1952
  1. हिमाचल प्रदेश की औदुंबर जनजाति प्राचीन समय में किन दो नदियों के बीच निवास करती थी?
    उत्तर:- व्यास और सतलुज
  1. हिमाचल प्रदेश में अस्थाई सरकार की स्थापना कब हुई थी?
    उत्तर:- 26 जनवरी 1948
  1. हिमाचल प्रदेश में प्रथम लोकप्रिय सरकार व विधान सभा की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
    उत्तर:- 24 मार्च 1952
  1. हिमाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश कब बनाया गया था?
    उत्तर:- 1 नवंबर 1956
  1. ठाकुर कर्म सिंह को क्षेत्रीय परिषद का अध्यक्ष कब बनाया गया था?
    उत्तर:- 1957
  1. एशिया का सबसे बड़ा मत्स्य पालन केंद्र दयोली बिलासपुर में ही स्थित है।
  1. बिलासपुर का नलवाड़ मेला सांडू के मैदान में लगता था, लेकिन मैदान के डूबने के बाद अब यह मेला लुहणू मैदान में लगता है।
  1. जिला बिलासपुर में 7 मुख्य पर्वत श्रृंखलाएं हैं- नयना देवी धार, कोटधार, जांझीधार, न्यूनधार, बांदलाधार, बहादुरपुर धार तथा रतनपुर धारा
  1. क्षेत्रीय परिषद का हिमाचल प्रदेश विधानसभा में परिवर्तन और लोकप्रिय सरकार की पुनः स्थापना कब की गई थी?
    उत्तर:- 1 जुलाई 1963
  1. पंजाब के पुनर्गठन पर पंजाब से कांगड़ा इत्यादि क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में कब मिलाया गया?
    उत्तर :- 1 नवंबर 1966
  1. 1948 ईस्वी में जब भागल रियासत को हिमाचल प्रदेश में मिलाया गया तो उस समय वहां का शासक कौन था?
    उत्तर:- राजेंद्र सिंह
  1. “क्षेत्रिय मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र” हिमाचल प्रदेश में कहां पर है?
    उत्तर:- कांगड़ा
  1. बुंदेलखंड में स्थित चंदेरी के वीरचंद ने सतलुज घाटी में स्थानीय ठाकुरों को हराकर 900 ईसवी में बिलासपुर कहलूर राज्य की स्थापना की थी।
  1. 1 जुलाई 1954 को बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का पांचवा जिला बना था।
  1. नलबाड मेले का शुभारंभ 1889 में डब्लू गोल्डस्टीन द्वारा किया गया था।
  1. हि०प्र० अपनी भौगोलिक अवस्थिती के कारण कहां पर स्थित है?
    उत्तर:-पश्चिमी हिमालय
  1. हिमाचल शब्द हिम + आँचल से बना है जिसमें हिम का अर्थ “बर्फ और आंचल – पर्वत अर्थात् “बर्फ से ढके पर्वतों” को हिमाचल कहा जाता है।
  1. हिमालय पर्वत का फैलाव “कश्मीर घाटी से लेकर वर्मा” तक फैला हुआ है, जम्मू कश्मीर से शुरू होकर उत्तराखंड के कुमाऊ तथा गड़वाल, सिक्किम, नेपाल, भूटान, असम, नागालैंड तक फैला हुआ है।
  1. गुगा मेला व मारकंडा मेला बिलासपुर के सुप्रसिद्ध मेले है। प्रदेश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील गोविंद सागर बिलासपुर में स्थित है।
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (Complete Notes)Click Here

आखिरी शब्द

आशा करता हूं की आपने यह Himachal GK One Liner : हिमाचल प्रदेश समान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भाग-4 अच्छे से याद कर लिए होंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया है हो तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।

Join Us

अगर आप Himachal Pradesh Govt. Exams 2022 ( HPSSC/HPPSC/Naib तहसीलदार/ HP पुलिस/ JOA IT / Clerk ) की तैयारी कर रहे हो तो आप हमारे Telegram Channel और Whatsapp Group के साथ जुड़ जाइए क्योंकि हम आपके लिए वहां पर Daily आने वाली हिमाचल प्रदेश सरकारी नौकरी 2022 से सम्बंधित अपडेट्स और Govt. Exam से सम्बन्धित Study Material प्रोवाइड करवाते रहते हैं, वह भी बिल्कुल फ्री में । आप हमारे Telegram Channel और WhatsApp Group के साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Join Us On TelegramClick Here
Join Us On InstagramClick Here
Join Our Whatsapp GroupClick Here

Leave a Comment