Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय: 15th Chief Minister of Himachal Pradesh

Facebook
WhatsApp
Telegram

Sukhvinder Singh Sukhu: 15th Chief Minister of Himachal Pradesh सुखविंदर सिंह सुक्खू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के राजनेता और भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के नए 15वें मुख्यमंत्री हैं। अगर उनके निर्वाचन क्षेत्र कि बात करें तो वह हिमाचल प्रदेश के नादौन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 4 बार सदस्य रहे हैं और एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिसम्बर 2022 में हुए चुनाव में उन्हें 36142 मत मिले और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार विजय कुमार को हराकर चौथी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। पूर्व में वह 2013 से 2019 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं।

Sukhvinder Singh Sukhu
Sukhvinder Singh Sukhu

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय: हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री

CategoryDirect Link
HP Gk One Liner All Part Click Here
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (HPGK) Click Here
डेली करेंट अफेयर्स 2023 Click Here
Himachal Pradesh Current Affairs Monthly 2023 Click Here

सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य बिन्दु : (Sukhvinder Singh Sukhu Highlights )

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें और हिमाचल के 7वें व्यक्ति या राजनेता हैं जो अब तक राज्य के मुख्य्मंत्री बने हैं।

नामसुखविंदर सिंह सुक्खू 
अन्य नामसुखविंदर सिंह ठाकुर
पदChief Minister of Himachal Pradesh
उम्र58 वर्ष ( 27 मार्च 1964 )
जन्म स्थाननादौन, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
पिता का नामस्वर्गीय श्री रशील सिंह
माता का नामश्रीमती संसार देई
पत्नी का नामकमलेश ठाकुर
बच्चे2 बेटियाँ
कामना ठाकुर
रहूंन ठाकुर
भाईराजीव
शिक्षापोस्ट ग्रेजुएशन
• बी० ए० – गवर्नमेंट कॉलेज, संजौली, शिमला
• हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एम.ए. (M.A.) (1988)
• हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. (LLB) (1992)
व्यवसायराजनेता
पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
निर्वाचन क्षेत्रनादौन
विधायकनादौन के 4 बार के विधायक हैं।
विधायक चुने गएवर्ष 2003, 2007, 2017, 2022
जातिठाकुर (राजपूत)
संपत्तिएक करोड़ 21 लाख रुपए लगभग
ज्ञात भाषाएँहिंदी और अंग्रेजी
Sukhwinder Singh Sukhu Highlights

जन्म ( Sukhvinder Singh Sukhu Age )

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को हिमाचल प्रदेश के नादौन नाम के नगर में हुआ था। सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनीति में जमीनी स्तर से उठे। सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिवारिक पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग का है I उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद हासिल किया है उनके पिता राशिल सिंह एक सरकारी कर्मचारी थे। उन्होंने कमलेश ठाकुर से शादी की है और उनकी दो बेटियां है।

शिक्षा (Sukhvinder Singh Sukhu Education Qualification)

उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट हाई स्कूल, कसुम्पटी, शिमला से पूरी की उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढाई के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली में दाखिला लिया जहां से उन्होंने कानून की पढ़ाई की उसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की।

राजनैतिक करियर की शुरुआत (Political Journey)

• 1989-1995: एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष
• 1998-2008: भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
• 1992-1997: शिमला नगर निगम के पार्षद
• 1997-2002: शिमला नगर निगम के पार्षद के रूप में पुन: निर्वाचित
• 2003: राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित
• 2007: राज्य विधान सभा के लिए पुन: निर्वाचित
• 2007-2012: मुख्य सचेतक, कांग्रेस विधायक दल
• 2017: तेरहवीं विधानसभा के लिए पुन: निर्वाचित
• 2017: सार्वजनिक उपक्रमों, विशेषाधिकारों और व्यवसाय सलाहकार समितियों के सदस्य के रूप में नामित
• 2013-2019: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
• 2019: पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाया गया
• 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नादौन निर्वाचन क्षेत्र से सीट जीती
• 2022: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए

उपलब्धियां (Sukhwinder Singh Sukhu Achievement)

सुखविंदर सिंह के उपलब्धियों के बारे में अगर हम बात करें तो एक छोटे से गरीब परिवार से आने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष और मेहनत किया है इसलिए उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र के परिवार को दरकिनार करते हुए एक छोटे से गरीब परिवार से संबंध रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंप दी है I

Contact Details of Himachal Pradesh Chief Minister Shri Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह का संपर्क विवरण:

स्थायी पता (Permanent Address)• ग्राम भवरान, पी. ओ. किटपाल, तहसील नादौन, जिला – हमीरपुर।
• Village Bhavran, P. O. Kitpal, Tehsil Nadaun, Distt. Hamirpur.
ईमेल (Email)Email :ssukhu[dot]hp[at]gmail[dot]com
• ssukhu.hp@gmail.com

Join us

Join Us On TelegramClick Here
Join Us On InstagramClick Here
Join Our Whatsapp GroupClick Here

FAQ (Frequently Asked Questions)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है?

सुखविंदर सिंह सुक्खू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के राजनेता और भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के नए 15वें मुख्यमंत्री हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू कहाँ से है?

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था। लेकिन उन्होंने अपना अधिकांश जीवन शिमला में बिताया।

सुखविंदर सुक्खू की पत्नी का नाम क्या है?

कमलेश ठाकुर

सुखविंदर सुक्खू की शिक्षा ?

उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट हाई स्कूल, कसुम्पटी, शिमला से पूरी की उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढाई के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली में दाखिला लिया जहां से उन्होंने कानून की पढ़ाई की उसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की।

Leave a Comment