UNESCO World Heritage Sites In Himachal Pradesh

UNESCO World Heritage Sites In Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश के विश्व धरोहर स्थल की सूची 2023

Facebook
WhatsApp
Telegram

UNESCO World Heritage Sites In Himachal Pradesh : यूनेस्को यानी United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization, एक विश्वस्तर की संस्था है। ये संस्था विश्वभर में सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर (जिसे मानवता के लिये उत्कृष्ट मूल्य माना जाता है) की पहचान, संरक्षण और सुरक्षा को प्रोत्साहित करने का निरंतर प्रयास करता है। इस आधार पर जो भी विशेष सांस्कृतिक या भौतिक महत्त्व के कारण जिन स्थलों का चयन होता है उन्हें विश्व धरोहर स्थल की सूची (UNESCO World Heritage Sites In Himachal Pradesh) में जारी कर दिया जाता है।

जानकारी दे दें कि विश्व धरोहर स्थलों की सूची को ‘विश्व धरोहर कार्यक्रम’ (World Heritage Programmee) द्वारा तैयार किया जाता है। और यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति (World Heritage Committee) इस कार्यक्रम को संचालित करती है।

UNESCO World Heritage Sites In Himachal Pradesh
UNESCO World Heritage Sites In Himachal Pradesh

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को हिमाचल प्रदेश के सभी 2 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची /UNESCO World Heritage Sites In Himachal के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इसके बारे में जानने के लिए आप लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।.

जानिए क्या है इस Post में

UNESCO World Heritage Sites In Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश के विश्व धरोहर स्थल की सूची 2023

NamePlaceDeclared year
Great Himalayan National ParkKullu23 June 2014
Kalka Shimla RailwayShimla7 July 2008

Great Himalayan National Park | ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

  • यह पार्क जिला कुल्लू में स्थित है। यह 1984 में स्थापित किया गया था। पार्क को औपचारिक रूप से 1999 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था, जिसमें 754.4 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र शामिल था।
  • पार्क का कुल क्षेत्रफल (राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य और इकोज़ोन के सहित) 1171 वर्ग किमी है, जिसे एक साथ ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र (जीएचएनपीसीए) के रूप में जाना जाता है।
  • 23 जून 2014 को दोहा, कतर राज्य की 38वीं विश्व धरोहर समिति के सत्र के दौरान एक प्राकृतिक स्थल के रूप में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र (GHNPCA) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।
  • इस पार्क की सीमाएं ट्रांस- हिमालय में पिन वैली नेशनल पार्क, रूपी भाभा वन्यजीव अभयारण्य और कनावर (कंवर) वन्यजीव अभयारण्य के साथ मिलती है ।
  • यह भारत की 32 वीं विश्व विरासत स्थल है। प्राकृतिक धरोहर के लिहाज से यह भारत की 11 वीं साइट है।
  • यहाँ पर देवदार, कैल, रखाल, रई, तोश, चील, बुरांश, खर्श, बान, मोहरू, नाग छतरी, बनपाशा , गुच्छी आदि अनेक प्रकार की वनस्पतियां पाई जाती है। इस पार्क में हिमालयन कस्तूरी मृग, हिमालयन आईबेक्स, हिमालयन तहर, तेंदुए, हिम तेंदुए जैसे अनेक पशु हैं। इसके साथ पश्चिमी ट्रोगोपैन, कोक्लास, चीयर फिजेंट्स, मोनाल, चुकर अनेक प्रजाति के पक्षी भी इस पार्क में है।
  • पार्क का अद्भुत दृश्य है। पार्क वन्यजीवों के प्रेमियों और साहसिक उत्साही लोगो, दोनों के लिए आकर्षण का एक केंद्र है। अनेक प्रकार की वनस्पतियाँ, पशु पक्षी सभी का मन मोह लेते हैं।

Kalka Shimla Railway | कालका-शिमला रेलवे

  • यह रेल लाइन नैरो गेज है। (पटरी की चौड़ाई 0.76 मीटर)। 
  • इस रेल लाइन का काम 1891 में शुरू हुआ। 
  • इस रेल लाइन पर 1903 ई. में पहली ट्रेन चली।
  • यह रेल लाइन 96 किमी. लम्बी है। 
  • इसमें 103 सुरंगें हैं, जिसमें बरोग (सोलन) सबसे लम्बी सुरंग है, जिसकी लम्बाई 1143 मीटर है।
  • इस रेल लाइन पर 869 पुल हैं जो कि रेल लाइन की लम्बाई का 3% है। 
  • भलखू राम ने छड़ी द्वारा सर्वे कर इस रेल लाइन की खोज में सहायता की। 
  • 7 जुलाई, 2008 को इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया।
  •  इसके चीफ इंजीनियर  H.S. हैरिंगटन थे।

—–All About Himachal Pradesh—–

CategoryDirect Link
HP Gk One Liner All Part Click Here
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (HPGK) Click Here
डेली करेंट अफेयर्स 2023 Click Here
Himachal Pradesh Current Affairs Monthly 2023 Click Here

भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर(विरासत) स्थलों की राज्यवार सूची का विवरण 2023 | State-Wise Detail List Of UNESCO World Heritage Sites In India 2023 In Hindi

क्र.विश्व धरोहर स्थलसंबंधित राज्य/क्षेत्रघोषित वर्ष
1आगरा का किलाउत्तर प्रदेश1983
2ताजमहलउत्तर प्रदेश1983
3अजंता की गुफाएंमहाराष्ट्र1983
4एलोरा की गुफाएंमहाराष्ट्र1983
5कोणार्क सूर्य मंदिरउड़ीसा1984
6महाबलीपुरम के स्मारकतमिलनाडु1984
7काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानअसम1985
8मानस राष्ट्रीय उद्यानअसम1985
9केवलादेव राष्ट्रीय उद्यानराजस्थान1985
10हम्पी के स्मारक समूहकर्नाटक1986
11खजुराहो के स्मारक समूहमध्यप्रदेश1986
12फतेहपुर सीकरीउत्तर प्रदेश1986
13गोवा के गिरिजाघर एवं कॉन्वेंटगोवा1986
14एलीफेंटा की गुफाएंमहाराष्ट्र1987
15सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यानपश्चिम बंगाल1987
16पट्टादकल के स्मारक समूह कर्नाटक1987
17चोल मंदिरतमिलनाडु1987, 2004
18नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यानउत्तराखंड1988, 2005
19सॉंची के बौद्ध स्तूप मध्यप्रदेश1989
20हुमायूं का मकबरादिल्ली1993
21कुतुबमीनार एवं उसके स्मारकदिल्ली1993
22भारतीय पर्वतीय रेलवे, दार्जिलिंगविभिन्न भारतीय राज्य1999, 2005, 2008
23बोधगया का महाबोधि मंदिरबिहार2002
24भीमबेटका की गुफाएंमध्यप्रदेश2003
25छत्रपति शिवाजी टर्मिनसमहाराष्ट्र2004
26चंपानेर – पावागढ़ पुरातत्व उद्यानगुजरात2004
27लाल किलादिल्ली 2007
28जंतर – मंतर, जयपुरराजस्थान2010
29पश्चिमी घाटमहाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल2012
30राजस्थान के पहाड़ी दुर्गराजस्थान 2013
31ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यानहिमालय प्रदेश2014
32रानी की वावगुजरात2014
33नालंदा विश्वविद्यालयबिहार2016
34कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यानसिक्किम2016
35ली. कार्बुजिए के वास्तुशिल्पचंडीगढ़2016
36अहमदाबाद के एतेहासिक शहरगुजरात2017
37मुंबई के विक्टोरियन ओर आर्ट डेको एनसेंबल महाराष्ट्र2018
38गुलाबी शहर जयपुरराजस्थान2019
39रामप्पा मंदिरतेलंगाना2021
40धोलावीरागुजरात2021
UNESCO World Heritage Sites In In India

UNESCO World Heritage Sites से संबंधित प्रश्न उत्तर

1. हिमाचल प्रदेश में कितने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है?

हिमाचल प्रदेश में 2 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल :
1. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
2. कालका-शिमला रेलवे

2. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ___ में स्थित है ?

जिला कुल्लू

3. कालका-शिमला रेलवे को यूनेस्को ने विश्व धरोहर कब घोषित किया ?

7 जुलाई, 2008

4. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को यूनेस्को ने विश्व धरोहर कब घोषित किया ?

23 जून 2014

5. कालका शिमला रेलवे लाइन पर बनी सबसे लंबी सुरंग कौन सी है?

कालका शिमला रेल यात्रा में बड़ोग सुरंग सबसे लंबी रेलवे सुरंग है।

Leave a Comment