HP Van Vistar Yojana : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 25 जुलाई 2023 को राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ताकि पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके। इसलिए इस योजना को जल्द ही पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। HP Van Vistar Yojana के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ियों को शामिल करते हुए राज्य में हरित आवरण को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके लिए वृक्षारोपण करके इन्हें पूरी तरह से हरित किया जाएगा।
यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस लेख के अंतर्गत हम आपको मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवेदन करने की प्रक्रिया के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज़ की जानकारी देने जा रहे हैं। . हमारा आपसे अनुरोध है कि लेख को अंत तक पढ़ें।
जानिए क्या है इस Post में
HP Van Vistar Yojana

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना 2023 Overview
योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना |
शुरू की गई | सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा |
योजना की घोषणा | 25 जुलाई, 2023 |
राज्य का नाम | हिमाचल प्रदेश |
उद्देश्य | बंजर चोटियों एवं पहाड़ों पर हरित आवरण को बढ़ावा देना |
लाभार्थी | हिमाचल के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | HP Govt Scheme |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
हमारे WhatsApp Group के साथ जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें >>> WhatsApp Group
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना का उद्देश्य
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे सभी जिलों में जहां पर बंजर चोटिया एवं पहाड़ियां स्थित है वहां पर वृक्षारोपण कर उन्हें पूरी तरीके से हरित आवरण के लिए बढ़ावा दिया जाए। इस योजना के माध्यम से राज्य में ना केवल वृक्षारोपण किया जाएगा बल्कि इनके रखरखाव के लिए भी कार्य किए जाएंगे। जिसके लिए सरकार द्वारा चयनित क्षेत्रों में पौधारोपण तथा रखरखाव का कार्य आउटसोर्स के आधार पर किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोगों को भी रोजगार प्रदान किया जाएगा। जिससे ना केवल प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से राज्य की जनता को फायदा मिलेगा बल्कि पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा HP Van Vistar Yojana को 25 जुलाई 2023 को मंजूरी प्रदान की गई है।
- इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ी क्षेत्रों को हरित आवरण में बदलने का कार्य किया जाएगा।
- यह योजना हिमाचल प्रदेश को हरियाली प्रदान करेगी।
- HP Van Vistar Yojana के तहत चयनित क्षेत्रों में पौधारोपण तथा रखरखाव का कार्य आउट सोर्स के आधार पर किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से स्थानीय निवासियों को भी रखरखाव कार्य में शामिल किया जाएगा। जिससे राज्य के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से केवल वृक्षारोपण ही नहीं किया जाएगा। बल्कि पौधारोपण कर उनका रखरखाव भी किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षित होगा। यह योजना भूमि के संरक्षण भूस्खलन से पहाड़ के ढलान की मिट्टी को पत्थरों को खिसकने से रोकने में सहायता करेगी।
- HP Van Vistar Yojana के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा योजना के संचालन के लिए वन सह वन बल की प्रमुख की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के लिए पात्रता
- आवेदन का हिमाचल प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- राज्य के स्थानीय लोगो को वृक्षारोपण करने एवं रखरखाव करने के लिए आउटसोर्स पर रखा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता नंबर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
—–All About Himachal Pradesh—–
Category | Direct Link |
---|---|
HP Gk One Liner All Part ![]() | Click Here |
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (HPGK) ![]() | Click Here |
डेली करेंट अफेयर्स 2023 ![]() | Click Here |
Himachal Pradesh Current Affairs Monthly 2023 ![]() | Click Here |
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत वृक्षारोपण करने के बाद 7 वर्षों तक किया जाएगा रखरखाव
राज्य सरकार द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया गया है कि मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के द्वारा प्रदेश में वृक्षारोपण को तो बढ़ावा दिया जाएगा इसके साथ साथ उनके रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाएगा। सरकार ने आगामी 7 वर्षों के लिए प्लान तैयार रखा है। जानकारी के लिए आपको बता दे जिस भी इलाके में वृक्षारोपण का कार्य होगा, उस इलाके के स्थानीय नागरिको को शामिल कर लाभ प्रदान किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत आवेदन कैसे करें ?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है फिलहाल अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है। लेकिन इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु स्थानीय लोगों को वृक्षों का रखरखाव करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाएगा। यानी कि कॉन्टैक्ट बेस पर लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया। जैसी सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें।
HP Van Vistar Yojana FAQs
HP Van Vistar Yojana 2023 क्या है?
मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ी क्षेत्रों को हरित आवरण में बदलने कार्य किया जाएगा। जिससे राज्य के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
HP Van Vistar Yojana को कब शुरू किया गया?
25 जुलाई, 2023
HP Van Vistar Yojana को किस राज्य में शुरू किया गया है?
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
HP Van Vistar Yojana के अंतर्गत वृक्षारोपण के रखरखाव के लिए लोगों को किस प्रकार चयनित किया जाएगा?
मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण के रखरखाव के लिए स्थानीय लोगों का चयन सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जाएगा।