Himachal CM Sabal Yojana : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में अपने गृह क्षेत्र जिला हमीरपुर के नादौन में 4 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री सबल योजना की शुरुआत की है। गौना करौर स्थित राज्य शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान ( डाइट ) में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्षम जिला हमीरपुर के 120 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण भी वितरित किए गए।
दिव्यांग बच्चों को प्रदान किए जाने वाले सहायता और उपकरणों का वितरण केवल एक कल्याण कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह समाज के निर्माण की प्रवृत्ति और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है जो बच्चों की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण माध्यम है। यह केवल एक उपकरण नहीं बल्कि दिव्यांग बच्चों को उनकी क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण माध्यम है। हर बच्चे को गुणवत्ता वाली शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सहायता का उपयोग करने का अधिकार है।
Himachal CM Sabal Yojana का लक्ष्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और उनके साथियों के बीच की खाई को पाटना है ताकि उनकी प्रतिभा और क्षमता को निखारने के लिए एक वातावरण प्रोत्साहित हो सके। इस योजना के माध्यम से स्कूली शिक्षा में परिवर्तन किया जाएगा।
जानिए क्या है इस Post में
Himachal CM Sabal Yojana Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सबल योजना |
---|---|
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू |
लॉन्च की गई | 4 सितंबर 2023 |
लाभार्थी | हिमाचल राज्य के सभी दिव्यांग बच्चे। |
आयोजन स्थल | हमीरपुर के नादौन गौना करौर |
उद्देश्य | राज्य के सभी दिव्यांग दिव्य शक्ति वाले बच्चे हैं जो अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपने दृढ संकल्प से आगे बढ़ना चाहते है उन्हें प्रोत्साहित करना |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी पता नहीं। |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द उपलब्ध की जाएगी। |
मुख्यमंत्री सबल योजना का कार्यान्वयन किस प्रकार होगा?
हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जो CM Sabal Yojana को शुरू किया जा रहा है यह एक आयोजन पर आधारित होगी जो की संपर्क फाउंडेशन समग्र शिक्षा के साथ मिलकर प्रदेश में संचालित की जाएगी इसके अंतर्गत हमीरपुर, सोलन और शिमला के लगभग 400 विद्यालयों को शामिल किया जाएगा और हमीरपुर जिले के चार ब्लॉक जो कि नादौन, गलोड़, बिझड़ी और हमीरपुर है उनके 147 स्कूलों में यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा और माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन में स्थित राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिव्य शक्ति वाले बच्चे जो शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उन्हें लाभान्वित करने का कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री सबल योजना के लाभ
- हिमाचल प्रदेश राज्य के जितने भी दिव्यांग बच्चे हैं उन्हें इस मुख्यमंत्री सबल योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
- राज्य के जो भी शारीरिक रूप से अच्छा या विकलांग बच्चे हैं उन्हें उनकी दिव्यांगता के आधार पर सहायता उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
- अब दिव्यांग बच्चों को भी समझ में एक समावेशी रूप से आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा।
- बच्चों को सहूलियत प्रदान करने के लिए चैट बोर्ड तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा जो की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित होगी जिसकी सहायता से बच्चे घर बैठे ही किसी भी मोबाइल फोन में अपनी पाठ्यपुस्तकों का अभ्यास कर सकेंगे।
- जो भी बच्चे शारीरिक अक्षमता के कारण अपने संकल्प को पूरा नहीं कर पाते थे ऐसे बच्चों को डेढ़ संकल्प पूरा करने के लिए राज्य सरकार सहायता प्रदान करेगी।
- उन सभी दिव्यांग बच्चों के लिए या केवल उपकरण ही नहीं बल्कि उनकी क्षमता को सुदृढ़ करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम होगा।
- हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह जी के द्वारा अपने गृह नगर हमीरपुर के लगभग 120 से भी ज्यादा दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना 2023
शिक्षक सहायक चैट बोट्स लॉन्च
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दो चैटबॉट्स (अभ्यास हिमाचल एवं शिक्षक सहायता) का भी शुभारंभ किया। ये चैटबॉट्स स्विफ्ट चैट ऐप के माध्यम से संचालित होंगे और इनसे कृत्रिम मेधा से युक्त संवाद आधारित व्हाट्सऐप जैसी सुविधा उपलब्ध होगी। इनसे विद्यार्थियों को किसी भी मोबाइल के माध्यम से किसी भी स्थान पर अपने पाठ को दोहराने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस सुविधा को प्रश्नोत्तरी के रूप में तैयार किया गया है और इसमें शैक्षणिक वीडियो उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिन्हें कक्षा में विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ही उपयोग में ला सकेंगे।
इससे उन्हें कक्षा में उनके पढ़ाने एवं सीखने के अनुभव को और विस्तार मिल सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य राज्य में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए दो प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है और इसके लिए शीघ्र ही एक अभियान के रूप में भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए शिक्षा वृत्ति (स्टाइपेंड) बढ़ाकर एक हजार रुपए करने की घोषणा की।
Himachal CM Sabal Yojana : पात्रता
- आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवास होना चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल राज्य के दिव्यांग बच्चे ही पात्र होंगे।
- योजना के अंतर्गत उन्हें दिव्यांग बच्चों को लाभानित किया जाएगा जिनके पास विकलांगता का प्रमाण पत्र होगा।
Himachal CM Sabal Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Himachal CM Sabal Yojana में आवेदन कैसे करें?
इस योजना की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात राज्य के नागरिक जानना चाहते हैं, कि मुख्यमंत्री सबल योजना में आवेदन कैसे करें, तो आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा गृह जिला हमीरपुर और अपनी विधानसभा क्षेत्र नादौन से मुख्यमंत्री सबल योजना की शुरुआत की है। जल्द ही इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जब इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। तब हम आपको अपने इस लेख माध्यम से सूचित कर देंगे।
Himachal CM Sabal Yojana 2023 FAQs
मुख्यमंत्री सबल योजना क्या है?
मुख्यमंत्री सबल योजना को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री सबल योजना का शुभारंभ कब और किसने किया ?
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4 सितंबर 2023 को
मुख्यमंत्री सबल योजना हिमाचल प्रदेश का मुख्य उद्देश्य क्या है?
राज्य के सभी दिव्यांग दिव्य शक्ति वाले बच्चे हैं जो अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपने दृढ संकल्प से आगे बढ़ना चाहते है उन्हें प्रोत्साहित करना
मुख्यमंत्री सबल योजना के अंतर्गत कितने विद्यालयों को शामिल किया है?
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सबल योजना के अंतर्गत के अंतर्गत राज्य के जिला हमीरपुर, सोलन और शिमला के 400 विद्यालयों को शामिल किया गया है।
Category | Direct Link |
---|---|
HP Gk One Liner All Part ![]() | Click Here |
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (HPGK) ![]() | Click Here |
Himachal Pradesh Current Affairs Monthly 2023 ![]() | Click Here |