HP Current Affairs August 2023

HP Current Affairs August 2023

Facebook
WhatsApp
Telegram

HP Current Affairs August 2023 : HP Current Affairs प्रतियोगिता परिक्षाओं की तैयारी करने में बहुत महतवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हर साल सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिसमे की HPSSC, HPPSC, HPAS Police, Constable, Clerk, आदि आते हैं। इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हम इस लेख के माध्यम से HP Current Affairs August 2023 उपलब्ध करवा रहे हैं।

HP Current Affairs August 2023

CategoryDirect Link
HP Gk One Liner All Part Click Here
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (HPGK) Click Here
Himachal Pradesh Current Affairs Monthly 2023 Click Here

HP Current Affairs August 2023

प्रश्न.1. हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश को सेतु भारतम् परियोजना के तहत कितने करोड़ रूपए देने की घोषणा की है?
उत्तर:- 400 करोड़ रुपए

प्रश्न.2. सांसद भारत दर्शन योजना के तहत इस वर्ष हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की कितनी बेटियों का चयन हुआ है?
उत्तर:- 21 बेटियों का

प्रश्न.3. हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसको राज्य जल उपकर (वाटरसेस) आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर:- अमिताभ अवस्थी

प्रश्न.4. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर स्थापित होगा?
उत्तर:- बनखंडी (कांगड़ा)

प्रश्न.5. हाल ही में कहां पर हारगी उत्सव (12 साल बाद) बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है?
उत्तर:- सराज घाटी (कुल्लू)

प्रश्न.6. चांजू चरण-3 जल विद्युत परियोजना को किस वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर:- 2027

प्रश्न.7. अक्टूबर 2023 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के दौरान हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कितने मैच खेले जाएंगे?
उत्तर:- पांच

प्रश्न.8. राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत किस आयु वर्ग के युवाओं को रियायत मिलेगी?
उत्तर:- 18-45 वर्ष

प्रश्न.9. स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण वर्ष 2023 में प्रदेश की कितनी पंचायतों का चयन राष्ट्र सर के लिए हुआ है?
उत्तर:- 15 पंचायतों का

प्रश्न.10. हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड एनवायरमेंट ( हिमक्राफ्ट ) के चेयरमैन कौन होंगे?
उत्तर:- सुखविंदर सिंह सुक्खू

CM Sabal Yojana : हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सबल योजना हुई शुरू !! जानिए योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्र उम्मीदवार कौन?

प्रश्न.11. सौरभ वन विहार हिमाचल प्रदेश के किस जिले  में स्थित है
उत्तर:- पालमपुर, जिला कांगड़ा

प्रश्न.12. हिमाचल प्रदेश में हाल ही में किसने जनजातियों गोलियों की शब्दावली जारी की है
उत्तर:- शिव प्रताप शुक्ला

प्रश्न.13. हिमाचल प्रदेश सरकार हाल ही में कितने आदर्श अस्पताल स्थापित करने जा रही है?
उत्तर:- 68

प्रश्न.14. हाल ही में किसने नशीली दवाओं के खतरे की जांच करने और लोगो को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए “सारथी योजना” शुरू की है?
उत्तर:- नूरपुर पुलिस और स्थानीय प्रशासन

प्रश्न.15. प्रदेश में पहले चरण में कितने आदर्श अस्पताल बनाए जाएंगे?
उत्तर:- 34

प्रश्न.16. हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सशक्त महिला ऋण योजना का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर:- सुखविंदर सिंह सुक्खू

प्रश्न.17. हाल ही में जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने हमीरपुर जिले के किस सामाजिक कार्यकर्ता को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया है ?
उत्तर:- रविंद्र डोगरा

प्रश्न.18. हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने चंबा जिले के पांगी उपमंडल में जनजातीय उप-योजना के तहत विकास कार्यों पर कितने करोड़ रुपए खर्च कर रही है ?
उत्तर:- 630 करोड़

प्रश्न.19. हाल ही में किसने सोलन में राज्य स्तरीय सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का शुभारंभ  किया है ?
उत्तर:- डाॅ. धनीराम शांडिल

प्रश्न.20. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला है ?
उत्तर:- हाटि समुदाय को

प्रश्न.21. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में राज्य जल उपकर आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे शपत दिलाई है ?
उत्तर:- अमिताभ अवस्थी

प्रश्न.22. हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहां पर हथकरघा एवम हस्तशिल्प पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ कहां किया ?
उत्तर:- शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर

प्रश्न.23. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवम हथकरघा निगम लिमिटेड का नाम  _____ करने की घोषणा ही ?
उत्तर:- हिमक्राफ्ट कॉर्पोरेशन

प्रश्न.24. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर :- 7 अगस्त को (थीम : माई हैंडलूम, माई प्राइड)

प्रश्न 25. हिमाचल प्रदेश में कितने अतिरिक्त स्कूलों में हब एंड स्पोक मॉडल शुरू होगा ?
उत्तर:- 14 स्कूलों में

प्रश्न.26. नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा किस अभियान के अंतर्गत  जिला शिमला की सभी पंचायतों मे युवा मंडल, महिला मंडल व पंचायत के सहयोग से पौधरोपण करवाया जा रहा है?
उत्तर:- मेरी माटी, मेरा देश

प्रश्न.27. हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवा निगम के बोर्ड का गठन किया है ?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश

प्रश्न.28. हाल ही में किस राज्य सरकार ने हाथ हस्तशिल्प एवम हथकरघा निगम लिमिटेड का नाम बदलकर हिमक्राफ्ट कॉर्पोरेशन रखा है ?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश सरकार

प्रश्न.29. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा?
उत्तर:- अर्की उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बारीधार

प्रश्न.30. हाल ही में कहां पर मैपिंग तिब्बत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश

प्रश्न.31. हाल ही में हुए प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाएं निगम का गठन के अध्यक्ष कौन है?
उत्तर:- डाॅ. धनीराम शांडिल

प्रश्न.32. हाल ही में कहां पर नई वृक्षारोपण विधि “मियावाकी तकनीक” से जामुन, आंवला, कचनार, आम, अर्जुन, शीशम बांस आदि के लगभग 10,000 बीज लगाए गए हैं?
उत्तर:- चंबा जिले के नरोला वन रेंज में

प्रश्न.32. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना का शुभारंभ किया है ?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश सरकार

प्रश्न.33. हाल ही में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह कहाँ पर आयोजित किया गया ?
उत्तर :- रिज मैदान शिमला में

प्रश्न.34. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानिओ को प्रदेश सरकार की और से दी जाने वाली सम्मान राशि को 15,000 रूपए प्रति माह से बढाकर कितने रुपय प्रतिमाह करने की घोषणा की है ?
उत्तर :- 25,000

प्रश्न.35. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस जिले में दुनिआ की सबसे ऊँची माउंटेन में बाइकिंग रेस का आयोजन किया जायेगा?
उत्तर :- लाहौल स्पीति में

प्रश्न.36. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस पुलिस अफसर को राष्ट्रपति मैडल से नवाजा जायेगा ?
उत्तर : इंस्पेक्टर सुदेश कुमार

प्रश्न.37. हाल ही में हिमाचल प्रदेश सर्कार द्वारा शिशु और माता के स्वास्थय का ध्यान रखने के लिए कौन सी नयी योजना को शुरू की जा रही है ?
उत्तर :- मातृ शिशु संकल्प योजना

प्रश्न.38. हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कौन सी ऐतिहासिक बिल्डिंग को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है ?
उत्तर:- राजभवन शिमला

प्रश्न.39. हाल ही में कितने ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था?
उत्तर:- 4 ग्राम पंचायत

प्रश्न.40. हाल ही में कहां पर मौसम की सही जानकारी के लिए ऑटोमैटिक वैदर स्टेशनों को संख्या बढ़ाई जाएगी ?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश

प्रश्न.41. हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-3) के बैच – 1 के तहत केन्द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की सड़कों को अपग्रेड करने के लिए कितने करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है ?
उत्तर:- 2643.01 करोड़ रूपए

प्रश्न.42. हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-3) के बैच – 1 के तहत हिमाचल प्रदेश की कितनी सड़कों को अपग्रेड किया जायेगा ?
उत्तर:- 254 सड़कें

प्रश्न.43. हाल ही में हिमाचल प्रदेश की किस महिला खिलाड़ी ने ” वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स ” की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया ?
उत्तर:- मोनिका नेगी

प्रश्न.44 किन्नौर जिला के कला जीरा उत्पाद संघ को किस पुरुस्कार से नवाजा जाएगा ?
उत्तर:- प्लांट जीनोम सेवियर कम्युनिटी अवार्ड

प्रश्न.45 हिमाचल प्रदेश में कुल कितने ऑटोमैटिक वैदर सिस्टम लगाए गए हैं ?
उत्तर:- 23

प्रश्न.46. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार ब्लैक ईगल देखा गया है ?
उत्तर:- चैल वन्य जीव अभयारण्य में

प्रश्न.47.  हाल ही में किसे कृषि विश्विद्यालय पालमपुर का कार्यकारी कुलपति नियुक्त किया गया है?
उत्तर:- दिनेश कुमार वत्स

प्रश्न.48. हाल ही में खेलो इंडिया के तहत राज्य स्तरीय महिला वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किस जिले में होगा ?
उत्तर :- बिलासपुर में।

प्रश्न.49. हाल ही में हरजीत कुमार ने इंडिया कॉम्बैट लीग सीज़न – 4 में मैन कार्ड फ्लाई वैट में सिल्वर मेडल जीता है ? हरजीत कुमार किस जिले से हैं ?
उत्तर :- कांगड़ा जिले से ।

प्रश्न.50. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर “इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला” का आयोजन किया जा रहा है ?
उत्तर :- गेयटी थियेटर शिमला में।

प्रश्न.51. हिमाचल प्रदेश के वर्तमान कृषि मंत्री कौन हैं?
उत्तर:- श्री चन्द्र कुमार

प्रश्न.52. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में जाखू मंदिर ( हनुमान जी को समर्पित) स्थित है ?
उत्तर:- शिमला

प्रश्न.53. हाल ही में किस राज्य ने जलजनित रोगों से बचाव के लिए पंचायत स्तर पर अभियान शुरू किया है ?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश

प्रश्न.54. लदारचा मेला किस जिले में लगता है जिसका आयोजन हाल ही में 22 अगस्त से 24 अगस्त तक किया गया था ?
उत्तर:- लाहौल स्पीति

प्रश्न.55. हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष-2023 के लिए कितने करोड़ रुपये का योगदान दिया है?
उत्तर:- 10 करोड़

प्रश्न.58. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में हाइड्रोजन और इथेनॉल निर्माण के लिए उद्योग स्थापित किया जाएगा?
उत्तर:- ऊना जिले में

प्रश्न.56. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कितने स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल किए गए है ??
उत्तर:- 4

प्रश्न.57. केंद्र सरकार की किस मोबाइल ऐप की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश सरकार किसानों – बागबानो को मौसम की सटीक जानकारी के लिए एक ऐप विकसित करने जा रही है?
उत्तर:- मेघदूत ऐप

प्रश्न.58. हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कितनी महिला कबड्डी खिलाडियों ने भारतीय टीम ने जगह बनाने में सफलता हासिल की है ?
उत्तर :- 5

प्रश्न.59. हाल ही में हिमाचल प्रदेश की किस पर्वतारोही ने गद्दी वेशभूषा में रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) को फतह किया है?
उत्तर:- अंजली शर्मा

प्रश्न.60.हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस शिक्षक का चयन देश के सर्वोच्च शिक्षक सम्मान के लिए हुआ है ?
उत्तर:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहटली के प्रवक्ता विजय कुमार डोगरा का

प्रश्न.61. हिमाचल प्रदेश की किस योजना के तहत बीपीएल परिवार की बेटियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी ?
उत्तर:- बेटी है अनमोल योजना के तहत

प्रश्न.62. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कब से राजीव गांधी स्वरोजगार योजना शुरू की जा रही है ?
उत्तर:- 2 अक्तूबर 2023 से

प्रश्न.63. हाल ही में किसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IIT मंडी के Board of governance के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर:- रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों

Leave a Comment