HP Govt Jobs 2023 : हिमाचल प्रदेश में 10,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती !! राज्य चयन आयोग होगा स्थापित !! सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान, पढ़ें पूरा

HP Govt Jobs 2023 : हिमाचल प्रदेश में 10,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती !! राज्य चयन आयोग होगा स्थापित !! सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान, पढ़ें पूरा

Facebook
WhatsApp
Telegram

HP Govt Jobs 2023-24 : हिमाचल प्रदेश में 10,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती !! राज्य चयन आयोग होगा स्थापित !! सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के नादौन में मुख्यमंत्री संबल योजना की शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है।

पेपर लीक मामले के बाद कर्मचारी चयन आयोग की जगह राज्य चयन आयोग स्थापित होगा। नए आयोग के माध्यम से जल्दी ही शिक्षकों के 6,000 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त वन विभाग में 3,000 वन मित्रों की भर्ती की जाएगी। स्पेशल कमांडो फोर्स गठित कर 1200 पद भरे जाएंगे, जो नशे की रोकथाम के लिए विशेष कार्यबल के रूप में कार्य करेंगे।

हिमाचल प्रदेश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश सरकार 10 हजार से अधिक पद भरेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तात्कालिक बताने की बात की और कहा कि अब कोई पेपर लीक नहीं होगा और परीक्षा के एक हफ्ते के भीतर ही परिणाम जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों का रिजल्ट आठ महीनों या दो साल से लंबित है, उन्हें आयु में भी छूट दी जाएगी ताकि वे भी भर्तियों के लिए आवेदन कर सके।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में निकली क्लास-III और क्लास – IV के पदों पर भर्ती

उन्होंने कहा कि इस नए आयोग के माध्यम से सभी परीक्षाएं कम्प्यूटर प्रणाली के माध्यम से ली जाएंगी ताकि भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों के प्रश्नपत्र बेचे गए, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इसके दोषियों को सलाखों के पीछे करने के दृष्टिगत कड़े कदम उठाए गए।

सुक्खू ने कहा कि 32 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित सिविल अस्पतालों में 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है और अन्य हलकों में भी योजनाबद्ध तरीके से तैनाती की जाएगी।

CategoryDirect Link
HP Patwari Important Gk One Liner All Part Click Here
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (HPGK) Click Here
Himachal Pradesh Current Affairs Monthly 2023 Click Here

Leave a Comment