UK GK In Hindi (उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान 2023) : उत्तराखंड भारत का एक उत्तरीय राज्य है। उत्तराखंड भारत का 26 वां और हिमालयी क्षेत्र का 10 वां राज्य है। वर्तमान में उत्तराखंड को देवभूमि देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता हैं, क्योंकि यहाँ पर हिन्दू देवी – देवताओं के कई सारे मंदिर स्थित हैं।
उत्तराखंड राज्य को दो हिस्से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में बांटा गया है। भारत की संसद द्वारा 31 अक्टूबर 2019 से ‘ जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में ‘ जम्मू और कश्मीर ‘ और ‘ लद्दाख ‘ में बदलने से पहले , उत्तराखंड भारत का 27 वां और हिमालयी क्षेत्र का 11 वां राज्य था।
Uttarakhand GK In Hindi 2023 | उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान 2023
गठन | 09 नवंबर, 2000 |
राजधानी | देहरादून |
जनसंख्या | 1,00,86,292 |
क्षेत्रफल | 53,483 वर्ग किमी. |
कुल ज़िले | 13 |
राज्य का प्राचीन नाम | उत्तराँचल |
संभागों की संख्या | 02 (गढ़वाल व कुमाऊँ) |
उच्च न्यायालय | नैनीताल |
Uttarakhand GK In Hindi 2023 | उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान 2023

उत्तराखंड राज्य की स्थापना
उत्तराखंड राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 को स्थापित की गई थी। इससे पहले उत्तराखंड उत्तर प्रदेश राज्य में शामिल था। उत्तराखंड को पहले उत्तराँचल नाम से जाना जाता था। 1 जनवरी 2007 को इसका नाम बदल कर उत्तराखंड कर दिया गया। उत्तराखंड के पूर्व में नेपाल , पश्चिम हिमाचल , उत्तर में तिब्बत और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित हैं।
उत्तराखंड की राजधानी शीतकालीन में देहरादून और ग्रीष्मकालीन में राजधानी गैरसैंण है। देहरादून क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा शहर है। वैदिक पुराणों में भी उत्तराखंड का उल्लेख मिलता हैं। हिन्दू शास्त्रों में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ को मानसखंड और गढ़वाल को केदारखंड के नाम से दर्शाया गया है। पुरातत्व सबूतों के आधार पर यह पता चला है की प्राचीन काल से ही उत्तराखंड में मनुष्य का वास रहा है।
उत्तराखंड की भौगोलिक संरचना
उत्तराखंड भारत का 26 वाँ राज्य है, जो 28°43′ से 31° 27′ उत्तरी अक्षांशों तथा 77° 34′ से 81°02′ पूर्वी देशांतर तक है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलोमीटर है। जो देश के कुल क्षेत्रफल का 1.69 % है और क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत का 18 वाँ राज्य है। उत्तराखंड के 86 % प्रतिशत भाग पर पहाड़ एवं 65 % प्रतिशत भाग पर जंगल पाए जाते हैं।
स्वतंत्रता के समय भारत में केवल एक ही हिमालयी राज्य ‘ असम ‘ था। उसके बाद जम्मू और कश्मीर दूसरा तथा तीसरा राज्य नागालैण्ड बना ऐसे ही उत्तराखंड 10 वाँ हिमालयी राज्य बना। उत्तराखंड में 13 जनपद हैं। उत्तराखंड की कुल जनसंख्या 1,00,86,349 ( जनगणना 2011 के अनुसार ) है, जो कि देश की कुल जनसंख्या का 0.83 % है।
उत्तराखंड राज्य की बोलियां
उत्तराखंड राज्य की आधिकारिक भाषा संस्कृत है। लेकिन उत्तराखंड राज्य में प्रमुखतः हिंदी भाषा बोली जाती है ये भी आधिकारिक भाषा है। साथ ही कुमाऊँनी तथा गढ़वाली का भी प्रयोग किया जाता है अन्य कई बोलियों का प्रयोग भी होता है।
उत्तराखंड नाम की उत्पत्ति उत्तराखंड राज्य का नाम संस्कृत शब्दों के मेल से बना है उत्तर और खण्ड को मिलाकर उत्तराखंड बनाया गया है। उत्तर का मतलब उत्तर दिशा से है और खंड का मतलब होता है भूमि से , जिसका पूरा मतलब हुआ उत्तर की भूमि या उत्तर दिशा की तरफ बसी भूमि तभी उत्तराखंड नाम रखा गया।
उत्तराखंड में जन आंदोलन
उत्तराखंड कई आंदोलनों की वजह से भी विख्यात है जैसे चिपको आंदोलन जो की पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए चलाया गया था। यह आंदोलन पहाड़ की महिलाओं द्वारा चलाया गया था। कुछ और आंदोलन जैसे कुली बेगार आंदोलन , डोला पालकी आंदोलन आदि भी प्रमुख आंदोलन रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य के जिले
उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले हैं जो निम्न हैं –
1. पिथौरागढ़, 2. अल्मोड़ा, 3. बागेश्वर, 4. चम्पावत, 5. नैनीताल, 6. उत्तरकाशी, 7. उधम सिंह नगर, 8. टिहरी गढ़वाल, 9. रुद्रप्रयाग, 10. पौड़ी गढ़वाल, 11. हरिद्वार, 12. देहरादून, 13. चमोली
उत्तराखंड राज्य में 2 मंडल
- कुमाऊँ मंडल
कुमाऊ मंडल की स्थापना 1854 में हुई थी।
कुमाऊँ मंडल का मुख्यालय नैनीताल में स्थित है।
- गढ़वाल मंडल
गढ़वाल मंडल की स्थापना 1969 में हुई थी।
गढ़वाल मंडल का मुख्यालय पौड़ी में स्थित है।
कुमाऊँ मंडल में 6 जिले आते है
नैनीताल , अल्मोड़ा , पिथौरागढ़ , उधम सिंह नगर , बागेश्वर, चम्पावत।
गढ़वाल मंडल में 7 जिले आते है
- चमोली , उत्तरकाशी , देहरादून , पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग।
- क्षेत्रफल की द्र्ष्टि से उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला चमोली (क्षेत्रफल 8,030 वर्ग किमी) है।
- क्षेत्रफल की द्र्ष्टि से उत्तराखंड का सबसे छोटा जिला चम्पावत (क्षेत्रफल 1,766 वर्ग किमी) है।
- जनसंख्या की दृष्टि से उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला हरिद्वार ( कुल जनसंख्या 18,90,422 ) है।
Uttarakhand GK In Hindi 2023 उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान 2023
- राज्य का नाम -उत्तराखंड (पूर्वनाम-उत्तरांचल)
- राज्य गठन हेतु विधेयक लोकसभा से पारित –1 अगस्त, 2000 को
- राज्य गठन हेतु विधेयक राज्यसभा से पारित –10 अगस्त, 2000 को
- उत्तरांचल राज्य विधेयक पर राष्ट्रपति (तत्कालीन राष्ट्रपति- के.आर. नारायणन) द्वारा स्वीकृति –28 अगस्त, 2000 को
- राज्य गठन की तिथि –9 नवंबर, 2000
- भारतीय गणतंत्र का राज्य –27वाँ
- राज्य की भौगोलिक स्थिति –28º 43′ से 31º 27′ उत्तरी अक्षांश एवं 77º 34′ से 81º 02′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।
- राज्य का क्षेत्रफल –53, 483 वर्ग किमी. (देश के क्षेत्रफल का 1.63%)
- राज्य के कुल क्षेत्रफल में पर्वतीय भाग – 46,035 वर्ग किमी. (86.07%)
- राज्य के कुल क्षेत्रफल में मैदानी भाग –7,448 वर्ग किमी. (13.93%)
- उत्तर से दक्षिण में विस्तार –320 किमी.
- पूर्व से पश्चिम में विस्तार –358 किमी.
- राज्य की सीमा से लगे राज्य –2 [हिमाचल प्रदेश (पश्चिम में), उत्तर-प्रदेश (दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व में)]
- राज्य की सीमा से लगे देश –2 [पूर्व में- नेपाल (उत्तर में), तिब्बत (चीन)]
- राजकीय चिह्न -अशोक की लाट के नीचे तीन पर्वत चोटियाँ एवं उसके नीचे गंगा की चार लहरों को अंकित किया गया है। अशोक की ललाट नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया है।
- राजकीय पुष्प -ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य) (वैज्ञानिक नाम- सोसूरिया अबलेवेटा)
- राजकीय वृक्ष -बुरांश (रोडोडेन्ड्रॉन)
- राजकीय पशु -कस्तूरी मृग (मस्कस काइसोगांस्टर)
- राजकीय पक्षी -मोनाल (लोपोपोरस इंपेजिनस)
- राजकीय खेल -फुटबाल
- राजकीय गीत -उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत् शत् वंदन… (हेमंत बिष्ट द्वारा लिखित)
- राजकीय तितली -कॉमन पीकॉक (वर्ष 2016 में घोषित)
- राजकीय भाषा -प्रथम- हिंदी, दूसरी- संस्कृत (जनवरी 2010 से)
- राज्य की विधायिका -एक सदनीय (विधानसभा)
- विधानसभा सदस्यों की संख्या –71 (70 निर्वाचित + 1 मनोनीत)
- विधानसभा में अनुसूचित जाति के सदस्यों की संख्या –13
- विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या –2
- लोकसभा में सदस्यों की संख्या –5
- राज्यसभा हेतु सीटें –3
- अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित लोकसभा क्षेत्र –1
- ज़िलों की संख्या –13
- संभागों की संख्या –2 (गढ़वाल व कुमाऊँ)
- तहसील –110
- जनगणना नगर (2011) –41
- नगर निगम –6 (देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर व रुड़की)
- नगरपालिका परिषदें –41
- नगर पंचायत –41
- ज़िला पंचायत –13
- ग्राम पंचायत –7791
- राज्य का उच्च न्यायालय -नैनीताल
- राज्य की कुल जनसंख्या –1,00,86,292 (देश की आबादी का 0.83%)
- पुरुष जनसंख्या –51,37,773
- महिला जनसंख्या –49,48,519
- ग्रामीण जनसंख्या –70,36,954
- शहरी जनसंख्या –30,49,338
- राज्य की कुल जनसंख्या में पर्वतीय आबादी –64.90%
- राज्य की कुल जनसंख्या में मैदानी आबादी –35.10%
- राज्य की दशकीय वृद्धि दर –18.81%
- राज्य का औसत जनघनत्व –189 व्यक्ति/वर्ग किमी.
- राज्य में औसत लिंगानुपात –963 प्रति हज़ार
- राज्य में शिशु लिंगानुपात –890 प्रति हज़ार
- राज्य की औसत साक्षरता –78.82%
- पुरुष साक्षरता –87.40%
- महिला साक्षरता –70.00%
- सर्वाधिक जनघनत्व वाला ज़िला -हरिद्वार (801)
- न्यूनतम जनघनत्व वाला ज़िला -उत्तरकाशी (41)
- सर्वाधिक जनसंख्या वाला ज़िला -हरिद्वार
- न्यूनतम जनसंख्या वाला ज़िला -रुद्रप्रयाग
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक बड़ा ज़िला -चमोली
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा ज़िला -चंपावत
- सर्वाधिक लिंगानुपात वाला ज़िला -अल्मोड़ा (1139)
- न्यूनतम लिंगानुपात वाला ज़िला -हरिद्वार (880)
- सर्वाधिक साक्षरता वाला ज़िला -देहरादून (84.25%)
- न्यूनतम साक्षरता वाला ज़िला -ऊधमसिंह नगर (73.10%)
- राज्य के प्रथम राज्यपाल -सुरजीत सिंह बरनाला
- राज्य के प्रथम अंतरिम मुख्यमंत्री -नित्यानंद स्वामी
- राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री -नारायण दत्त तिवारी
- राज्य विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष (अंतरिम) -प्रकाश पंत
- राज्य विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष -यशपाल आर्य
- राज्य के प्रथम महाधिवक्ता -मेहरबान सिंह नेगी
- राज्य उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश -अशोक अभेंद्र देसाई
- राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष -विजेंद्र जैन
- राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष -एन.पी. नवानी
- राज्य के प्रथम लोक आयुक्त -न्यायमूर्ति एस.एच.ए. रजा
- राज्य के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त -डॉ. आर.एस. टोलिया
- राज्य के प्रथम मुख्य सचिव -अजय विक्रम सिंह
- राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक -अशोक कांत शरण
- राज्य महिला आयेाग की प्रथम अध्यक्ष -संतोष चौहान
- राज्य में सर्वाधिक लंबी नदी -काली
- राज्य में सर्वाधिक जल प्रवाह वाली नदी -अलकनंदा
- सर्वाधिक क्षेत्रफल वाली नदी घाटी -काली नदी घाटी
- सर्वाधिक झीलों/तालों वाला ज़िला -चमोली
- राज्य का सबसे बड़ा हिमनद -गंगोत्री या गोमुख
- सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाला ज़िला -रुद्रप्रयाग
- सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला ज़िला -उत्तरकाशी
- न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला ज़िला -हरिद्वार
- सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान -गंगोत्री
- सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान -फूलों की घाटी
- सबसे बड़ा वन्य जीव विहार -केदारनाथ वन्य जीव विहार (चमोली + रुद्रप्रयाग)
- सबसे छोटा वन्य जीव विहार -मसूरी वन्य जीव विहार (देहरादून)
- सर्वाधिक कस्तूरी मृगों वाला वन्य जीव विहार -अस्कोट वन्य जीव विहार (पिथौरागढ़)
- राज्य में सर्वाधिक वन भूमि क्षेत्रफल वाला ज़िला -उत्तरकाशी
- राज्य में सबसे कम वन भूमि क्षेत्रफल वाला ज़िला -हरिद्वार
- राज्य में सर्वाधिक शुद्ध बोए गए भूमि क्षेत्रफल वाला ज़िला -ऊधमसिंह नगर
- राज्य में सबसे कम शुद्ध बोए गए भूमि क्षेत्रफल वाला ज़िला -चंपावत
- राज्य की सबसे पुरानी नहर -ऊपरी गंगा नहर
- राज्य में सर्वाधिक उद्यम वाला ज़िला -हरिद्वार
- राज्य में सबसे कम उद्यम वाला ज़िला -रुद्रप्रयाग
- राज्य में सर्वाधिक हस्तशिल्प उद्यम वाला ज़िला -हरिद्वार
- राज्य में सबसे कम हस्तशिल्प उद्यम वाला ज़िला -टिहरी
- राज्य की सबसे बड़ी गुड़ मंडी -मंगलौर, हरिद्वार
- देश व राज्य का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज -रुड़की (1847 में स्थापित)
- राज्य का पहला महिला इंजीनियरिंग कॉलेज -देहरादून
- देश व राज्य का पहला कृषि विश्वविद्यालय -जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंत नगर (1960)
- राज्य का पहला डीम्ड विश्वविद्यालय -गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार (1962)
अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य
- राज्य की प्रथम महिला मेयर (जो राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं) -मनोरमा शर्मा डोबरियाल
- राज्य का प्रथम वॉर मेमोरियल (शौर्य-स्मारक) -देहरादून
- राज्य की प्रथम महिला आई.ए.एस. -ज्योतिराव पांडेय
- चिपको आंदोलन की प्रथम नेत्री -गौरादेवी
- मैती आंदोलन के प्रथम नेतृत्वकर्त्ता -कल्याण सिंह रावत
- राज्य में आयोजित होने वाली विश्व की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा -नंदादेवी राजजात यात्रा (280 किमी. पैदल, 19–20 दिन में)
- राज्य का सबसे बड़ा मंदिर समूह -जागेश्वर (ज़िला- अल्मोड़ा)
- राज्य में निर्मित एशिया का सबसे ऊँचा बाँध -टिहरी
- दोनों ध्रुवों पर तिरंगा फहराने वाली राज्य व देश की प्रथम महिला (एक वर्ष के अंदर) -डॉ. विनीता फर्त्याल (भूगर्भ व पुरावनस्पति वैज्ञानिक)
- सबसे कम उम्र (20 वर्ष) में एवरेस्ट फतह करने वाली जुड़वाँ बहनें -ताशी व नुंग्शी मलिक
- राज्य की प्रथम महिला नौसेना लेफ्टिनेंट -वर्तिका जोशी
- देश का प्रथम कंजर्वेशन रिज़र्व -आसन कंजर्वेशन रिज़र्व, देहरादून
- राज्य की प्रथम महिला सांसद -कमलेंदुपति शाह (टिहरी, 1952-57)
- राज्य गठन के पश्चात् प्रथम महिला सांसद -माला राज्यलक्ष्मी शाह (टिहरी, 2014)
- राज्य का प्रथम समाचार पत्र (अंग्रेज़ी पाक्षिक) -द हिल्स (1842 में मसूरी)
- राज्य का प्रथम दैनिक पत्र -पर्वतीय