Daily Himachal GK Ticker
🚀 Welcome to DailyHimachalGK.Com - Himachal's No.1 Educational Portal |HP GK |HP Current Affairs |HP Govt Jobs |HP Giriraj Current Affairs |HP Geography MCQ Quiz |HP GK One Liner |HP GK PDF |HPPSC |HPRCA |HP Patwari |HP TET |JBT Commission |Notifications |All Govt Jobs |

हिमाचल प्रदेश की जलवायु Climate of Himachal Pradesh

July 19, 2024

हिमाचल प्रदेश की जलवायु Climate of Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में व्यापक जलवायु भिन्नता पायी जाती है। समुद्रतल से ऊँचाई, हरे-भरे जंगल, सदाबहार नदियां सभी जलवायु निर्धारण में सहायक कारक हैं। यहां की वार्षिक औसतन वर्षा 152 से.मी. (60 इंच) है। सर्वाधिक वर्षा कांगड़ा जिले में धर्मशाला तथा सबसे कम लाहौल स्पिति के स्पिति खंड में होती है। विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचाई की विविधता के कारण यहां की जलवायु भी विविधतापूर्ण है। कहीं कड़ाके की गर्मी पड़ रही होती है तो कुछ क्षेत्रों में बर्फ जमी रहती है। शरद ऋतु में 1250 मीटर के नीचे के क्षेत्रों में बर्फ नहीं पड़ती। 1250 से 2000 मीटर वाले क्षेत्रों में बर्फ तो पड़ती है, परन्तु कम और वह भी शीघ्र पिघल जाती है। 2000 मीटर से 4500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ती है जो लगभग 4 महीने तक जमी रहती है और इससे ऊपर वाले क्षेत्रों में लगभग सारा साल बर्फ रहती है। आमतौर पर हिमाचल प्रदेश के पूरे वर्ष के मौसम को तीन ऋतुओं में बांटा जा सकता है :-
Read more

WhatsApp
error: Content is protected !!