Daily Himachal GK One Liner Set-20
Read More : HP District Wise GK One Liner QnA
Daily Himachal GK One Liner Set-20
381. देशी राज्यों के अंत के सिद्धांत की रचना किस गवर्नर जनरल ने की थी ?
Ans :- लॉर्ड डलहौजी
382. कोटखाई को किस वर्ष ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाया गया ?
Ans :- 1846 में
383. सन 1815 की सगौली की संधि पर किन दो पक्षों ने हस्ताक्षर किए थे ?
Ans :- गोरखा तथा अंग्रेज
384. यूरोपीय यात्री मूरक्रॉफ्ट ने हिमाचल प्रदेश का भ्रमण कब किया था ?
Ans:- 1820-1822
385. मण्डी, सुकेत काँगड़ा और स्पीति किस वर्ष अंग्रेजों के अधीन आये ?
Ans :- 1846 ई. में
386. 1863 में किस ब्रिटिश अधिकारी को प्रथम बार चम्बा राज्य की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था ?
Ans :- मेजर ब्लेयर रीड
387. प्रथम विश्व युद्ध के समय काँगड़ा के किस राजा की सेवाओं से प्रसन्न होकर अंग्रेजों ने उसे ‘महाराज‘ की उपाधि प्रदान की ?
Ans :- जयचंद
388. लॉर्ड मायो‘ किस वर्ष पहली बार मण्डी आए ?
Ans :- 1871 में
389. 1857 ई. की महान क्रांति के दौरान बुशहर राज्य का शासक कौन था, जिसने ब्रिटिशरों के विरुद्ध क्रांति में हिस्सा लिया ?
Ans :- राजा शमशेर सिंह
390. हिमाचल प्रदेश के लाहौल–स्पीति जिले का गठन कब हुआ ?
Ans :- 01 नवम्बर, 1966
391. सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में किस देशी रियासत ने तटस्थता का दृष्टिकोण अपनाया ? (न अंग्रेजों का, न विद्रोहियों का साथ दिया)
Ans :- रामपुर बुशहर
392. राजसी मुखियाओं में से कौन 1857 ई. में अंग्रेजों के साथ रहा ?
Ans :- रामसिंह
393. 1857 ई. में क्रांति के समय कहलूर का राजा कौन था ?
Ans :- हीराचंद
394. कुल्लू के किस शासक को 1847 ई. की क्रांति के समय ‘राय‘ की उपाधि दी गई थी ?
Ans :- ज्ञान सिंह
395. धामी त्रासदी के आंदोलनकर्ताओं का नेता कौन था ?
Ans :- भागमल सौंठा
396. धामी गोलीकांड किस वर्ष हुआ ?
Ans :- 1939
397. हिमालय रियासती प्रजामण्डल की स्थापना किस वर्ष की गई ?
Ans :- 1939
398. हिमालय रियासती प्रजामण्डल के पहले अध्यक्ष कौन थे ?
Ans :- पद्म देव
399. हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी रियासतों के प्रजामण्डल के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में प्रजामण्डल सुचारू रूप से चलाने के लिए, जनवरी, 1946 में किस संस्था की स्थापना की थी ?
Ans :- हिमालयन हिल स्टेट्स रीजनल काउंसिल
400. हिमाचल प्रदेश की किस देसी रियासत के लोगो ने ‘बेगार प्रथा’ के उन्मूलन की मांग की थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई थी ?
Ans :- धामी