Famous Valleys of Himachal Pradesh

Famous Valleys of Himachal Pradesh-HP GK

Facebook
WhatsApp
Telegram

जानिए क्या है इस Post में

Famous Valleys of Himachal Pradesh-HP GK (हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध घाटियाँ)

घाटी दो या दो से अधिक पहाड़ों के बिच का गहरा भाग है आमतौर पर इनमें नदी का प्रवाह पाया जाता हैं।हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदर घाटियों के प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध घाटियों का उल्लेख नीचे किया गया है। आज हम उन सभी प्रमुख घाटियों के बारे में आपको बताएंगे जिनके बारे में हिमाचल प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं।

Famous Valleys of Himachal Pradesh
Famous Valleys of Himachal Pradesh

Famous Valleys of Himachal Pradesh

जिला/स्थानघाटी का नाम
सोलन1. कुनिहार घाटी
2. दून घाटी
3. सप्रून घाटी
शिमलापब्बर/रोहड़ू घाटी
सिरमौरकियारदा-दून घाटी/पौंटा घाटी
कांगड़ा1. धौलाधार घाटी
2. बड़ा भंगाल घाटी
कुल्लू1. कुल्लू घाटी
2. सिराज घाटी
3. पार्वती घाटी
4. मलाणा घाटी
5. सोलांग घाटी
6. रोहतांग घाटी
किन्नौर1. बसपा/सांगला घाटी
2. हंगरंग घाटी
3. रूपा घाटी
4. मुलगन घाटी
ऊनाजसवां दून घाटी
मंडी1. बल्ह घाटी
2. चौंतड़ा घाटी
3. चुहार घाटी
4. सांधोल घाटी
5. करसोग घाटी
6. इमला बिमला घाटी
हमीरपुर—–
चंबा1. रावी घाटी
2. चिनाब (चंद्रभागा)घाटी
3. भटियात घाटी ( सबसे उपजाऊ घाटी)
4. सिहूंता घाटी ( सबसे उपजाऊ घाटी)
5. पांगी घाटी
6. बंदर घाटी
लाहौल स्पीति1. चंद्रा घाटी
2. भागा घाटी
3. पतन घाटी
4. लाहौल घाटी
5. स्पीति घाटी
6. लिंगती घाटी
7. मुलगन घाटी
8. पिन घाटी
बिलासपुरदामी घाटी/बंदला घाटी
Famous Valleys of Himachal Pradesh

Famous Valleys of Himachal Pradesh

काँगड़ा घाटी (Kangra Valley)

  • काँगड़ा घाटी को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह शाहपुर से लेकर पालमपुर तक फैली है।
  • इस घाटी के प्रमुख नगर हैं- धर्मशाला, नूरपुर, पालमपुर, काँगड़ा, बैजनाथ ।
  • धौलाधार पर्वत श्रृंखला काँगड़ा घाटी पर लगे मुकुट के समान है।
  • घाटी का बीड़ स्थान हैंग-ग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है।
  • इस घाटी में काँगड़ा चित्रकला भी बहुत प्रसिद्ध है। 

सांगला (बस्पा) घाटी  (Sangla Baspa Valley)

  • सांगला घाटी किन्नौर जिले की प्रसिद्ध घाटी है।
  • सांगला घाटी समुद्रतल से 1830 मी. से 3475 मी. तक ऊँचाई के बीच स्थित है।
  • सांगला घाटी का सबसे ऊंचा गाँव छितकुल है।
  • ‘कामरू’ व ‘सांगला’ इस घाटी के प्रमुख गाँव हैं।
  • प्रसिद्ध चुग शकागो दर्रा बस्पा घाटी में स्थित है सांगला घाटी को बस्पा घाटी के नाम से भी जाना जाता है
  • बस्पा सतलुज की सहायक नदी है।
  • इसके अलावा किन्नौर जिले में हंग-रंग घाटी रोपा घाटी अन्य प्रसिद्ध घाटियाँ स्थित है सांगला घाटी सबसे अधिक सुगन्धित घाटी है।

गम्भर घाटी (Gambhar Valley)

  • गम्भर घाटी सोलन जिले को दो भागो में बाँटती है।
  • गम्भर घाटी ‘शड़ी’ नामक स्थान से सोलन जिले में प्रवेश करने के बाद बिलासपुर जिले में प्रवेश करती है।
  • गम्भर घाटी में स्थित ‘अर्की’ बाघल रियासत की राजधानी थी गम्भर घाटी के प्रमुख स्थल कुठार, बनलगी, जगजोत, महलोग, घड़सी आदि है।

बल्ह घाटी (Balh Valley)

  • यह घाटी मण्डी जिले के मैदानी भागों में स्थित है।
  • यह हिमाचल प्रदेश में सबसे उपजाऊ घाटी है।
  • वर्ष 1962 से भारतीय जर्मन संयुक्त कृषि परियोजना बल्ह घाटी में चलाई जा रही है।
  • सुकेती नाला बल्ह घाटी के बीचों बीच बहता है
  • इस घाटी की औसत ऊँचाई 800 मी. है।

चम्बा घाटी (Chamba Valley)

  • चम्बा घाटी को रावी घाटी के नाम से भी जाना जाता है।
  • रावी नदी चम्बा घाटी के बीचोंबीच प्रवाहित होती है।
  • इस घाटी में मुख्यत: गद्दी जनजाति के लोग रहते हैं।
  • चम्बा घाटी के लोगो को चम्ब्याल नाम से भी बुलाया जाता है।  
  • खजियार चम्बा घाटी का प्रसिद्ध पयटक स्थल है जिसे मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से जाना जाता है।  
  • चम्बा घाटी में पीपल और शीशम के पेड़ पाए जाते है।         
  • डलहौजी, भरमौर, चम्बा, खजियार आदि चम्बा घाटी के प्रमुख नगर हैं।

कुल्लू घाटी (Kullu Valley)

  • इस घाटी को ‘देव घाटी’ के नाम से जाना जाता है।
  • इस घाटी में देवदार व सेब के वृक्ष पाए जाते हैं।
  • कुल्लू घाटी की लम्बाई 75 किलोमीटर और चौड़ाई 2 से लेकर 4 किलोमीटर है। 
  • कुल्लू घाटी समुद्रतल से 1200 मीटर की उँचाई पर स्थित है। 
  • कुल्लू की रूपी घाटी चांदी की खानों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। 
  • इस घाटी में जड़ी बूटियाँ भी पाई जाती है। 
  • इस घाटी के प्रसिद्ध नगर है – कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी, नग्गर, भुंतर ।

पौंटा घाटी (Paonta Valley)

  • पौंटा घाटी सिरमौर जिले में स्थित कियारदा-दून घाटी के नाम से जानी जाती है।
  • यमुना नदी पौंटा घाटी को देहरादून घाटी से अलग करती है।
  • गिरी और बांटा इस घाटी की प्रमुख नदियाँ है।
  • कियारदा दून घाटी में लोगो को राजा शमसेर प्रकाश ने बसाया था
  • पौंटा साहिब, माजरा, धौलाकुआं इस घाटी के अंतर्गत आने वाले कस्बे हैं।

लाहौल-स्पीती घाटी (Lahaul Spiti Valley)

  • यह घाटी हिमाचल प्रदेश के उच्चतम क्षेत्र में स्थित है।
  • इस घाटी की समुद्रतल से ऊँचाई 3000 मी. से 6500 मी. तक है।
  • यह घाटी जांस्कर और बृहद हिमालय के बीच में स्थित है।
  • इस घाटी में अल्पाइन वृक्ष पाए जाते हैं।
  • यहाँ मुख्यतः आलू की खेती की जाती है।
  • चन्द्रा व भागा इस घाटी की प्रमुख नदियाँ है।
  • लाहौल की भागा घाटी को रंगोली घाटी भी कहते है।

Famous Valleys of Himachal Pradesh

पब्बर घाटी (Pabbar Valley)

  • पब्बर घाटी शिमला जिले की रोहडू तहसील में स्थित है।
  • इस घाटी को रोहडू घाटी के नाम से जाना जाता है।
  • पब्बर नदि इस घाटी की प्रमुख नदी है, जिसका उद्गम स्थल चांसल चोटी है।
  • पब्बर घाटी हाटकोटी मंदिर से शुरू होकर टिकरी नामक स्थान पर खत्म होती है।
  • इस घाटी की उँचाई 1500 से 5000 मीटर तक है।

सतलुज घाटी (Satluj Valley)

  • यह घाटी किन्नौर के शिपकी से बिलासपुर जिले तक फैली है।
  • सतलुज घाटी जास्कर, बृहद हिमालय, धौलाधार पर्वत श्रृंखला को काटती हुई पंजाब के मैदानी इलाके में प्रवेश करती है।
  • सतलुज घाटी किन्नौर जिले के शिपकी नामक स्थान से लेकर बिलासपुर जिले तक फैली हुई है।
  • इस घाटी के प्रमुख नगर हैं- रामपुर, बिलासपुर, सुन्नी, तत्तापानी सलापड।

अशवनी घाटी (Ashwani Valley)

  • अशवनी घाटी शिमला से लेकर सोलन तक फैली हुई है।
  • अशवनी घाटी दायी ओर बघाटी और बायीं ओर क्योंथली भाषा बोली जाती है।
  • इस घाटी के प्रमुख शहर शिमला, चायल, सोलन, कण्डाघाट, तथा धर्मपुर है। 

सरसा घाटी (Sarsa Valley)

  • सरसा घाटी सोलन जिले में स्थित नालागड़ से लेकर कालका तक फैली हुई है।
  • इस घाटी को औद्योगिक घाटी भी कहा जाता है।
  • कालका की शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली बल्द नदी सरसा नदी का निर्माण करती है।
  • सरसा घाटी के औद्योगिक शहर नालागड़, बददी, परमाणु है।
  • इस घाटी के प्रमुख शहर कसौली, सनावर, हरिपुर, रामशहर है। 

कुनिहार घाटी (Kunihaar Valley)

  • कुनिहार घाटी कुणी खड़्ड से शुरू होकर तकुरदिया तक फैली है।
  • सोलन जिले में स्थित यह घाटी समुद्रतल से 100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • इसके अलावा सोलन जिले में सप्रून घाटी भी स्थित है।

दावी घाटी (Davi Valley)

  • दावी घाटी बिलासपुर जिले में स्थित बांदला धार और बहादुरपुर धार के बीच में स्थित है। 
  • Famous Valleys of Himachal Pradesh 

चौंतडा घाटी (Chauntra Valley)

  • चौतरा घाटी मण्डी जिले की जोगिन्दर नगर तहसील में स्थित है।
  • यह घाटी धौलाधार पर्वत श्रृंखला के नीचे वाले भाग में स्थित है। 

इमला-विमला घाटी (Emla-Bimla Valley)

  • इमला-विमला घाटी मण्डी जिले के शिकारीधार से परलोग के बीच में स्थित है।
  • इमला विमला दो अलग अलग जल धाराएँ है इस घाटी के उत्तर पूर्व में शिकारी धार, रायग़ढ़ गुहाड़,बगड़ा जैसे इलाके स्थित है तथा चिण्डी, बखरौट आदि इलाके स्थित है।
  • करसोग भी इस घाटी में स्थित है।

चुराह घाटी (Churah Valley)

  • चम्बा जिले में स्थित बैरा और स्यूल नदियाँ चुराह घाटी का निर्माण करती है।
  • अप्पर चुराह घाटी में महलवा और दराटी की जोत है जिन्हे पार करके हम लाहौल स्पीति में पहुंचते है और तीसा के उत्तर में अड़ाऊ और चैहनी की जोत है जिसे पार करके हम प्रसिद्ध चामुण्डा मंदिर पहुँचते है चुराह घाटी लगभग 35 प्रतिशत वनों से ढ़की हुई है तिस्सा और सलूणी इसी घाटी में स्थित है। 

Famous Valleys of Himachal Pradesh-HP GK | Himachal Pradesh Famous Valleys-HPGK | Famous Valleys of HP | हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध घाटियाँ

>>> हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (Complete Notes)

Geography of Himachal Pradesh-HP GK

अगर आप Himachal Pradesh Govt. Exams 2022 ( HPSSC/HPPSC/Naib तहसीलदार/ HP पुलिस/ JOA IT / Clerk ) की तयारी कर रहे हो तो आप हमारे Telegram Channel और Whatsapp Group के साथ जुड़ जाइए क्योंकि हम आपके लिए वहां पर Daily आने वाली हिमाचल प्रदेश सरकारी नौकरी 2022 से सम्बंधित अपडेट्स और Govt. Exam से सम्बन्धित Study Material प्रोवाइड करवाते रहते हैं, वह भी बिल्कुल फ्री में । आप हमारे Telegram Channel और WhatsApp Group के साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Join Us

Join Us On TelegramClick Here
Join Us On InstagramClick Here
Join Our Whatsapp GroupClick Here

FAQ : Famous Valleys of Himachal Pradesh

  1. सांगला घाटी किस जिले में स्थित है?

    किन्नौर (किन्नौर की सबसे सुंदर घाटी)

  2. हिमाचल प्रदेश की किस घाटी को ‘दूध व शहद की घाटी’ कहते हैं?

    चम्बा

  3. आलू की घाटी किसे कहते हैं?

    लाहौल को

  4. लाहौल-स्पीति जिले की 3 घाटियों के नाम क्या हैं?

    पिनघाटी, लाहौल घाटी, स्पीति घाटी

  5. बस्पा घाटी का अंतिम गाँव है?

    छितकुल

  6. हांगरांग घाटी का सबसे ऊँचा गाँव है?

    नाको

  7. कुनिहार घाटी किस जिले में स्थित है?

    सोलन

  8. तीर्थन घाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

    कुल्लू

Leave a Comment