WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Himachal Cabinet Decisions 20 July 2026: JOA, MTW, Technical Assistant समेत हजारों नए पदों को मंजूरी

📚 HIM IQ App Download करें

Himachal Pradesh GK, Current Affairs, HP Govt Jobs, Mock Tests, Quiz और Exam Preparation के लिए HIM IQ App डाउनलोड करें।

📲 Download HIM IQ App

Himachal Cabinet Decisions 20 July 2026

Himachal Cabinet Decisions 20 July 2026: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में राज्य के युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने विभिन्न सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में नए पदों के सृजन एवं भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दी है।

इन फैसलों से प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, चौकीदार, पुलिस, पंचायत, ग्रामीण विकास, मत्स्य, स्वास्थ्य और खेल विभाग सहित कई पद शामिल हैं।

कैबिनेट बैठक में स्वीकृत प्रमुख पद

कैबिनेट बैठक में रोजगार के मोर्चे पर भी बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 7,500 से अधिक पद भरने की मंजूरी दी है। सबसे अधिक भर्ती शिक्षा विभाग में होगी, जहां वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 3,950 चौकीदार और मल्टी टास्क वर्कर नियुक्त किए जाएंगे।

विभाग / पदपद
चौकीदार एवं मल्टी टास्क वर्कर (1975 स्कूलों में)3,950
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी)200
जॉब ट्रेनी टेक्निकल असिस्टेंट (ग्राम पंचायत)280
नूरपुर पुलिस जिला के लिए विभिन्न पद102
स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खरिड़ी के विभिन्न पद48
लघु बचत विभाग के विभिन्न पद10
ऑडिटर (पंचायत)6
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (IT) – पंचायती राज विभाग9
मल्टी टास्क वर्कर – पंचायती राज विभाग20
डायलिसिस टेक्नीशियन50
असिस्टेंट प्रोफेसर (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी)2
फिशरीज ऑफिसर6
सब-इंस्पेक्टर ऑफ फिशरीज4
कोच4
वार्डन1
जनजातीय विकास विभाग के विभिन्न पद4
ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर4
प्लानिंग ऑफिसर3
असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर3
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (IT) – अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग5
चेयरमैन – परमानेंट लोक अदालत4
सदस्य – परमानेंट लोक अदालत8
परमानेंट लोक अदालत के अन्य विभिन्न पद16
हेड कांस्टेबल1
कांस्टेबल4
स्की इंस्ट्रक्टर2
माउंटेनियरिंग इंस्ट्रक्टर2
स्पोर्ट्स हॉस्टल (वॉलीबॉल), भराड़ी के विभिन्न पद4

युवाओं के लिए बड़ी राहत

कैबिनेट के इन फैसलों से विभिन्न विभागों में लंबे समय से रिक्त पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। विशेष रूप से चौकीदार एवं मल्टी टास्क वर्कर (1975 स्कूलों में), जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) और टेक्निकल असिस्टेंट (ग्राम पंचायत) के पद युवाओं के लिए बड़ी रोजगार संभावनाएं लेकर आए हैं।

भर्ती अधिसूचना कब आएगी?

फिलहाल कैबिनेट ने पदों को मंजूरी दी है। इन पदों के लिए विस्तृत भर्ती अधिसूचना (Notification) संबंधित विभागों द्वारा अलग-अलग जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी उपलब्ध होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने तक प्रतीक्षा करें और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वसनीय स्रोतों पर नजर बनाए रखें। Read More

Read More

Dailyhimachalgk.com provides timely updates on Himachal Pradesh Government Jobs and job opportunities across India. We offer free resources, including HP GK, HP Govt Jobs, HP Exam Previous Year Question Papers, General Knowledge, Current Affairs etc. Join our social media groups for more updates and support in your government job preparation.

WhatsApp
error: Content is protected !!