Daily Current Affairs 27 May 2025: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करंट अफेयर्स 2025 के साथ, HPPSC, Allied Services, HAS, All HP State Exams, UPSC ,IAS , HPPCS, BANKING, SSC और BPSC , RRB, Patwari, Clerk और अन्य परिक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रहे। उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो 12th पास कर चुके हैं और विभिन्न विभागों में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।
नीचे आप Daily Current Affairs February, में प्राप्त कर सकते हैं। भारत में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Current Affairs के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए।
Daily Current Affairs 27 May 2025
1. आईएमएफ के अनुसार, भारत 2025 के अंत तक किस देश को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
A. फ्रांस
B. ब्रिटेन
C. जर्मनी
D. जापान
उत्तर:- जापान
2. विश्व जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी वर्ष 2029 में 3.5% से बढ़कर कितने प्रतिशत होने का अनुमान है?
A. 4.0%
B. 4.5%
C. 5.0%
D. 6.0%
उत्तर:- 4.5%
3. 21 जून, 2025 को कौन-सा “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” मनाया जाएगा?
A. 10वां
B. 11वां
C. 12वां
D. 13वां
उत्तर:- 11वां
4. हाल ही में किस मंत्रालय ने शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू और नशीले पदार्थों से मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की है?
A. गृह मंत्रालय
B. शिक्षा मंत्रालय
C. महिला और बाल विकास मंत्रालय
D. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
उत्तर:- शिक्षा मंत्रालय
5. प्रतिवर्ष किस तारीख को पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी जाती है?
A. 25 मई
B. 26 मई
C. 27 मई
D. 28 मई
उत्तर:- 27 मई
6. मार्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में भारत की मुद्रास्फीति दर कितनी है?
A. 5.9%
B. 5.5%
C. 4.9%
D. 8.0%
उत्तर:- 4.9%
7. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहां एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की?
A. मुंबई में
B. इंदौर में
C. नई दिल्ली में
D. भोपाल में
उत्तर:- नई दिल्ली में
8. हाल ही में भारत ने आयुष को वैश्विक स्तर पर मुख्यधारा में लाने के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
A. यूएनओ
B. डब्ल्यूएचओ
C. आईएमएफ
D. यूनेस्को
उत्तर:- डब्ल्यूएचओ
9. हाल ही में किसने नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की है?
A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
B. गृहमंत्री अमित शाह
C. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
D. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
उत्तर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
10. वर्ष 2014 से 2024 के मध्य पूर्वोत्तर भारत में हवाई अड्डों की संख्या 09 से बढ़कर कितनी हो गई है?
A. 15 हवाई अड्डा
B. 17 हवाई अड्डा
C. 19 हवाई अड्डा
D. 23 हवाई अड्डा
उत्तर:- 17 हवाई अड्डा
11. माननीय सांसद श्री बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 26 से 27 मई 2025 तक ______ का दौरा करेगा।
A. इराक
B. ईरान
C. कुवैत
D. यूएई
उत्तर:- कुवैत
12. किस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025 में वैश्विक कृषि-खाद्य क्षमता का प्रदर्शन किया?
A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. उत्तराखंड
D. मध्य प्रदेश
उत्तर:- बिहार
13. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कितने करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे?
A. 57,300 करोड़ रुपये
B. 64,800 करोड़ रुपये
C. 77,400 करोड़ रुपये
D. 85,500 करोड़ रुपये
उत्तर:- 77,400 करोड़ रुपये
14. हाल ही में विश्व कछुआ दिवस की ______ वर्षगांठ मनायीं गई है।
A. 23वीं
B. 24वीं
C. 25वीं
D. 26वीं
उत्तर:- 25वीं
15. भारत की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2025 में बढ़कर कितने अमेरिकी डॉलर हो गई है?
A. 2,280 अमेरिकी डॉलर
B. 2,480 अमेरिकी डॉलर
C. 2,680 अमेरिकी डॉलर
D. 2,880 अमेरिकी डॉलर
उत्तर:- 2,880 अमेरिकी डॉलर
Static GK – हिंदी में MCQ
16. निम्नलिखित में से किसने “विलय नीति” पेश की थी?
A. लॉर्ड डलहौजी
B. लॉर्ड हेस्टिंग्स
C. लॉर्ड इरविन
D. लॉर्ड मैकाले
उत्तर:- लॉर्ड डलहौजी
17. निम्नलिखित में से किस वर्ष में हड़प्पा सभ्यता की खोज हुई थी?
A. 1905
B. 1921
C. 1926
D. 1932
उत्तर:- 1921
18. उगादी निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. मध्य प्रदेश
B. आंध्र प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. केरल
उत्तर:- आंध्र प्रदेश
19. निम्नलिखित में से किस रोग को टीकाकरण द्वारा रोका नहीं जा सकता है?
A. रेबीज
B. आंत्र ज्वर(टाइफाइड)
C. बेरी-बेरी
D. खसरा
उत्तर:- बेरी-बेरी
20. पाल राजवंश का संस्थापक कौन था?
A. धर्मपाल
B. महोपाल
C. गोपाल
D. रामपाल
उत्तर:- गोपाल
हर रोज HP GK, HP Current Affairs, Latest HP Govt Jobs 2025 की Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel को Join करें |