Daily Himachal GK One Liner Set-23
Read More : HP District Wise GK One Liner QnA
Daily Himachal GK One Liner Set-23
441. महमूद गजनवी की सेना ने काँगड़ा के कौन–से मंदिर को नष्ट किया ?
Ans :- ब्रजेश्वरी
442. 1337 ई. में किस मुस्लिम शासक ने काँगड़ा (नागरकोट) किले पर कब्जा किया था ?
Ans :- मुहम्मद बिन तुगलक
443. तैमूरलंग ने किस वर्ष काँगड़ा (नागरकोट) पर आक्रमण किया था ?
Ans:- 1398 A.D.
444. मुहम्मद गौरी के आक्रमण के समय चम्बा का शासक कौन था ?
Ans :- विजय वर्मन
445. 1009 में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय काँगड़ा का राजा कौन था ?
Ans :- जगदीश चंद
446. मुहम्मद बिन तुगलक (1337 ई.) के आक्रमण के समय काँगड़ा का राजा कौन था ?
Ans :- पृथ्वीचंद
447. फिरोजशाह तुगलक (1365 ई.) के आक्रमण के समय काँगड़ा का राजा कौन था ?
Ans :- रूपचंद
448. तैमूर लंग के आक्रमण के समय (1398 ई.) हण्डूर (नालागढ़) का शासक कौन था ?
Ans :- आलमचंद
449. नूरपुर का कौन सा शासक सिकन्दर लोदी का समकालीन था ?
Ans :- भीलपाल
450. नूरपुर का कौन सा शासक अलाउद्दीन खिलजी का समकालीन था ?
Ans :- जसपाल
451. किस रियासत के शासक ने मुगल सम्राट जहांगीर की कांगड़ा का किला हस्तगत करने में मदद की ?
Ans :- नूरपुर
452. दाराशिकोह की पत्नी ने किस रियासत के राजा को अपने बेटे की तरह माना ?
Ans :- नूरपुर
453. मुगल सम्राट अकबर ने जागीर के रूप में काँगड़ा किसे प्रदान किया था ?
Ans :- बीरबल को
454. जिस मुगल सेना ने 1620 ई. में काँगड़ा किले को अपने अधीन किया था, उसका कमांडर कौन था ?
Ans :- नवाब अली खान
455. काँगड़ा के शासक जयचंद को किस मुगल बादशाह ने कैद कर लिया था ?
Ans :- अकबर
456. हिमाचल के किस राजा को औरंगजेब ने छत्रपति का खिताब दिया था ?
Ans :- केहरी सिंह
457. नागरकोट के किले के भीतर किस मुस्लिम शासक ने मस्जिद का निर्माण करवाया था ?
Ans :- जहाँगीर
458. मुगल साम्राज्य के विघटन के बाद किस शासक ने अपने राज्य का विस्तार किया ?
Ans :- महाराजा रणजीत सिंह
459. किस नगर में जहाँगीर ने किले के अंदर मस्जिद बनवाई ?
Ans :- नगरकोट
460. शाहजहाँ ने किस वर्ष नूरपुर के राजा जगतसिंह पठानिया को कांगड़ा का फौजदार नियुक्त किया ?
Ans :- 1640 में