Daily Himachal GK One Liner Set-25
Read More : HP District Wise GK One Liner QnA
Daily Himachal GK One Liner Set-25
481. गुलेर रियासत का अंतिम राजा कौन था ?
Ans :- भूप सिंह
482. नूरपुर के मकौट दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ?
Ans :- सलीम शूरशाह
483. नूरपुर राज्य के इतिहास में स्वर्ण युग किस राजा के युग को कहा जाता था ?
Ans :- जगत सिंह
484. काँगड़ा की सबसे छोटी रियासत क्षेत्रफल के आधार पर कौन थी ?
Ans :- कुटलेहर
485. वीर सिंह किस रियासत का अंतिम शासक था ?
Ans :- नूरपुर
486. कोट–कहलूर किस रियासत की राजधानी थी ?
Ans :- सिब्बा
487. बंगाहल रियासत का अंतिम राजा कौन था ?
Ans :- मानपाल
488. नूरपुर की राजधानी पठानकोट से धमेरी किसने स्थानांतरित की थी ?
Ans :- बास देव
489. भाहू सिंह (मुरीद खान) जिसने 1686 ई. में इस्लाम धर्म अपनाया, किस रियासत का राजा बना ?
Ans :- नूरपुर
490. 1857 ई. में अंग्रेजों के विरुद्ध उठ खड़े होने के लिए जनता को प्ररित करने वाले जननायक प्रताप सिंह की शहादत कहाँ हुई थी ?
Ans :- धर्मशाला
491. केंगूर और तेनग्यूर किस समुदाय के धर्मग्रंथ हैं?
Ans :- लाहुली
492. 8वीं शताब्दी में लाहौल–स्पीति में किसने बौद्ध धर्म प्रारंभ किया ?
Ans :- पद्मसंभव
493. स्पीति का शाब्दिक अर्थ है –
Ans :- रत्नभूमि
494. स्पीति घाटी का अंतिम गाँव कौन – सा है ?
Ans :- लोसार
495. केलांग में प्रथम प्राथमिक विद्यालय किस वर्ष खुला ?
Ans :- 1861 में
496. लाहौल–स्पीति का मुख्यालय कौन सा है ?
Ans :- केलांग
497. लाहौल–स्पीति जिले का लिंगानुपात (2011 में) कितना था ?
Ans :- 916
498. लाहौल–स्पीति जिले की कितनी प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजाति है ?
Ans :- 73%
499. ‘नोनों वजीर किस रियासत से संबंध रखता था ?
Ans :- लाहौल-स्पीति
500. लहौल–स्पीति के किस वजीर को प्रथम विश्वयुद्ध में अंग्रेजों की सहायता के लिए ‘रायबहादुर की उपाधि से अलंकृत किया गया था ?
Ans :- अमीरचंद