Daily Current Affairs 12 May 2025: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करंट अफेयर्स 2025 के साथ, HPPSC, Allied Services, HAS, All HP State Exams, UPSC ,IAS , HPPCS, BANKING, SSC और BPSC , RRB, Patwari, Clerk और अन्य परिक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रहे। उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो 12th पास कर चुके हैं और विभिन्न विभागों में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।
नीचे आप Daily Current Affairs February, में प्राप्त कर सकते हैं। भारत में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Current Affairs के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए।

Daily Current Affairs 12 May 2025
1. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसके सहयोग से ‘यूपी एग्रीस’ और ‘एआई प्रज्ञा’ पहल का शुभारंभ किया है?
A. विश्व बैंक
B. आईएमएफ
C. यूएनओ
D. सार्क संगठन
उत्तर – विश्व बैंक
2. हाल ही में आईएमएफ ने भारत की आपत्तियों के बावजूद पाकिस्तान को कितने बिलियन डॉलर की धनराशि मंजूर की है?
A. 2.4 बिलियन डॉलर
B. 3.4 बिलियन डॉलर
C. 4.4 बिलियन डॉलर
D. 5.4 बिलियन डॉलर
उत्तर – 2.4 बिलियन डॉलर
3. हाल ही में किस अंतराष्ट्रीय शहर में संयुक्त राष्ट्र फोरम ऑन फॉरेस्ट के 20वें सत्र का आयोजन हुआ है?
A. न्यूयॉर्क
B. लंदन
C. टोक्यो
D. पेरिस
उत्तर – न्यूयॉर्क
4. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहां ब्रह्मोस इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया है?
A. जयपुर में
B. लखनऊ में
C. चेन्नई में
D. अहमदाबाद में
उत्तर – लखनऊ में
5. मालदीव किस देश की साझेदारी में मालदीव इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (MIFC) बनाने की योजना की घोषणा की है?
A. यूएई
B. कतर
C. इराक
D. ईरान
उत्तर – कतर
6. हाल ही में किस तारीख को ‘अफ्रीकी विश्व विरासत दिवस’ मनाया गया है?
A. 05 मई
B. 06 मई
C. 07 मई
D. 08 मई
उत्तर – 05 मई
7. हाल ही में किस देश में 10वां ‘अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला’ शुरू हुआ है?
A. भारत
B. भूटान
C. नेपाल
D. बांग्लादेश
उत्तर – नेपाल
8. हाल ही में केंद्र सरकार ने सीबीआई के निदेशक के रूप में प्रवीण सूद के कार्यकाल को कितने वर्ष तक बढ़ा दिया है?
A. एक वर्ष
B. दो वर्ष
C. तीन वर्ष
D. चार वर्ष
उत्तर – एक वर्ष
9. हाल ही में केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एशियाई विकास बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की कौन सी वार्षिक बैठक में भाग लिया?
A. 57वीं
B. 58वीं
C. 59वीं
D. 60वीं
उत्तर – 58वीं
10. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, महिला श्रम भागीदारी दर 2023-24 में बढ़कर कितनी प्रतिशत हो गई है?
A. 41.7%
B. 42.7%
C. 43.7%
D. 44.7%
उत्तर – 41.7%
11. प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ मनाया जाता है?
A. 10 मई
B. 11 मई
C. 12 मई
D. 13 मई
उत्तर – 12 मई
12. हाल ही में किस शहर में अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन फेश वॉश’ चलाया गया है?
A. इंदौर
B. श्रीनगर
C. दिल्ली
D. लखनऊ
उत्तर – दिल्ली
13. हाल ही में कहां चीन और अमेरिका के बीच उच्च स्तरीय वार्ता हुई है?
A. न्यूयॉर्क
B. बीजिंग
C. जिनेवा
D. वाशिंगटन डी.सी.
उत्तर – जिनेवा
14. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 300वीं जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर पर बायोपिक बनाने की घोषणा की है?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. गोवा
D. ओड़िशा
उत्तर – महाराष्ट्र
15. हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किस तारीख को “विजय दिवस” घोषित किया गया है?
A. 05 मई
B. 06 मई
C. 07 मई
D. 08 मई
उत्तर – 08 मई
Static GK – हिंदी में MCQ
16. निम्नलिखित पहाड़ियों में से किसको ब्लू पर्वत के नाम से जाना जाता है?
A. खासी पहाड़ियां
B. नीलगिरी पहाड़ियां
C. इलायची पहाड़ियां
D. अन्नामलाई पहाड़ियां
उत्तर – नीलगिरी पहाड़ियां
17. मौलिक अधिकार को लागू करने की शक्ति किसके पास है?
A. उच्चतम और उच्च न्यायालय
B. भारत के सभी न्यायालय
C. संसद
D. राष्ट्रपति
उत्तर – उच्चतम और उच्च न्यायालय
18. निम्नलिखित में से किस स्रोत से मस्तिष्क को ऊर्जा प्राप्त होती है?
A. ग्लूकोज
B. वसा अम्ल
C. अमीनो अम्ल
D. न्यूक्लिक अम्ल
उत्तर – ग्लूकोज
19. भारत में राष्ट्रीय आपातकाल कितनी बार घोषित किया गया था?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चौथा
उत्तर – तीन
20. निम्नलिखित में से किस वर्ष दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने की घोषणा की गयी थी?
A. 1911
B. 1912
C. 1910
D. 1905
उत्तर – 1911
हर रोज HP GK, HP Current Affairs, Latest HP Govt Jobs 2025 की Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel को Join करें |