WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Daily Current Affairs 25 May 2025

Daily Current Affairs 25 May 2025: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करंट अफेयर्स 2025 के साथ, HPPSC, Allied Services, HAS, All HP State Exams, UPSC ,IAS , HPPCS, BANKING, SSC और BPSC , RRB, Patwari, Clerk और अन्य परिक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रहे। उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो 12th पास कर चुके हैं और विभिन्न विभागों में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

नीचे आप Daily Current Affairs February, में प्राप्त कर सकते हैं। भारत में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Current Affairs के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। 

Daily Current Affairs 25 May 2025

1. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहां “राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट, 2025” का उद्घाटन किया है?
A. गुवाहाटी
B. आइजोल
C. नई दिल्ली
D. गंगटोक

उत्तर:- नई दिल्ली

2. हाल ही में किस राज्य ने कृषि-खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक की मेजबानी की?
A. बिहार
B. पंजाब
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा

उत्तर:- बिहार

3. हाल ही में किस देश ने पर्यटन को नई परिभाषा देने के लिए वैश्विक मंच ‘टूराइज़’ लॉन्च किया है?
A. भारत
B. सऊदी अरब
C. इटली
D. फ्रांस

उत्तर:- सऊदी अरब

4. हाल ही में महिलाओं के एआई और साइबर सुरक्षा कौशल को बढ़ावा देने के लिए “यशोदा एआई” पहल किसने शुरू की है?
A. राष्ट्रीय महिला आयोग
B. नीति आयोग
C. भारतीय महिला संघ
D. राष्ट्रीय महिला संगठन

उत्तर:- राष्ट्रीय महिला आयोग

5. हाल ही में कहां राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की छठी बैठक आयोजित की गई है?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. नई दिल्ली
D. असम

उत्तर:- नई दिल्ली

6. हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहां ‘ध्रुवीय भवन’ और ‘सागर भवन’ का उद्घाटन किया है?
A. पुणे
B. नासिक
C. गोवा
D. नागपुर

उत्तर:- गोवा

7. हाल ही में निशानेबाज कनक ने जूनियर विश्व कप 2025 में भारत को किस देश में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है?
A. भारत
B. फ्रांस
C. जर्मनी
D. ऑस्ट्रिया

उत्तर:- जर्मनी

8. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कितने देशों को ट्रांस वसा को खत्म करने के लिए मान्यता दी है?
A. 02
B. 04
C. 06
D. 08

उत्तर:- 04

9. हाल ही में केंद्रीय सरकार ने आवासीय आवासों के आवंटन में विकलांग व्यक्तियों के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है?
A. 2%
B. 4%
C. 7%
D. 9%

उत्तर:- 4%

10. अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र के अनुसार, किस वर्ष तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश बन जाएगा?
A. 2028
B. 2035
C. 2047
D. 2050

उत्तर:- 2050

11. प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘विश्व थायराइड दिवस’ मनाया जाता है?
A. 24 मई
B. 25 मई
C. 26 मई
D. 27 मई

उत्तर:- 25 मई

12. हाल ही में किस देश में तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2025 से पहले दूसरी ब्लू वार्ता की मेजबानी की गई?
A. फ्रांस
B. अमेरिका
C. जापान
D. भारत

उत्तर:- भारत

13. हाल ही में न्यायमूर्ति केम्पैया सोमशेखर को किस उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
A. मणिपुर उच्च न्यायालय
B. इलाहाबाद उच्च न्यायालय
C. मद्रास उच्च न्यायालय
D. केरल उच्च न्यायालय

उत्तर:- मणिपुर उच्च न्यायालय

14. हाल ही में ब्रिटेन ने किस देश को चागोस द्वीपसमूह सौंपने के लिए हस्ताक्षर किए है?
A. भारत
B. मॉरीशस
C. श्रीलंका
D. दक्षिण अफ्रीका

उत्तर:- मॉरीशस

15. हाल ही में ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) में किस देश ने सदस्यता ग्रहण की है?
A. नाइजीरिया
B. अल्जीरिया
C. इथियोपिया
D. मिस्र

उत्तर:- अल्जीरिया

Static GK – हिंदी में MCQ

16. मनुष्य की आँख में चित्र किस भाग पर बनता है?
A. लेंस
B. रेटिना
C. कॉर्निया
D. आइरिस

उत्तर:- रेटिना

17. भारत में मुद्रा निर्गमन का अधिकार किसके पास है?
A. वित्त मंत्रालय
B. भारतीय रिजर्व बैंक
C. भारत सरकार
D. योजना आयोग

उत्तर:- भारतीय रिजर्व बैंक

18. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य क्या था?
A. औद्योगिकीकरण
B. कृषि का विकास
C. सेवा क्षेत्र का विस्तार
D. शिक्षा

उत्तर:- कृषि का विकास

19. निम्नलिखित में से किस वर्ष महात्मा गांधी ने ‘दांडी मार्च’ शुरू किया था?
A. 1930
B. 1920
C. 1942
D. 1919

उत्तर:- 1930

20. सुभाष चंद्र बोस ने ‘आज़ाद हिंद फौज’ की स्थापना कहाँ की थी?
A. भारत
B. जर्मनी
C. जापान
D. सिंगापुर

उत्तर:- सिंगापुर

हर रोज HP GK, HP Current Affairs, Latest HP Govt Jobs 2025 की Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel को Join करें

Dailyhimachalgk.com provides timely updates on Himachal Pradesh Government Jobs and job opportunities across India. We offer free resources, including HP GK, HP Govt Jobs, HP Exam Previous Year Question Papers, General Knowledge, Current Affairs etc. Join our social media groups for more updates and support in your government job preparation.

error: Content is protected !!