National Teacher Award 2025: हिमाचल के JBT शशि पॉल को मिला राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
National Teacher Award: शिक्षा को सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम मानने वाले हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के JBT शिक्षक शशि पॉल को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। गौरतलब है कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश से इस पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले शशि पॉल अकेले शिक्षक हैं।
शिक्षा के प्रति समर्पित सफर
सोलन जिला की रामशहर तहसील के गांव भिनीजोरी के रहने वाले शशि पॉल का जन्म साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता राम लाल और माता कौशल्या देवी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 11 अगस्त 2011 को प्राथमिक विद्यालय नियारी से बतौर JBT शिक्षक की थी। शुरुआत से ही उनका संकल्प था कि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी या सीमित संसाधनों के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
शिक्षण में नवाचार और उपलब्धियां
पिछले 14 वर्षों में शशि पॉल ने अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई पहल कीं—
- बहुस्तरीय शिक्षण रणनीतियों का प्रयोग कर प्रत्येक छात्र की सीखने की क्षमता पर ध्यान दिया।
- कम लागत वाली शिक्षण सामग्री से बच्चों के लिए शिक्षा को आनंददायक बनाया।
- कुठाड़ प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को शतरंज और बैडमिंटन की कोचिंग दी, जिसके परिणामस्वरूप कई विद्यार्थी जिला और राज्य स्तर तक पहुंचे।
- वर्तमान में शमरोड़ स्कूल में सेवाएं देते हुए उन्होंने 10 कम्प्यूटरों की आधुनिक आईसीटी लैब स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।
- सिंगापुर शिक्षा मॉडल से प्रेरित होकर उन्होंने मूल्य आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ी शिक्षा पर जोर दिया।
डिजिटल शिक्षा में पहल
मार्च 2020 के लॉकडाउन के दौरान शशि पॉल ने शिक्षा को रुकने नहीं दिया। उन्होंने व्हाट्सऐप और गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कीं। साथ ही, शिक्षक प्रदीप कुमार के साथ मिलकर उन्होंने निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग भी शुरू की ताकि प्राथमिक स्तर के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
इस पहल का परिणाम यह रहा कि—
- 2021 से 2025 के बीच 211 छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ।
- 24 छात्रों ने कुल 1.80 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की।
प्रदेश के लिए गर्व
शशि पॉल की इस उपलब्धि ने न केवल सोलन बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और समर्पण यह साबित करता है कि यदि शिक्षक सच्ची निष्ठा से कार्य करें, तो शिक्षा हर बच्चे के जीवन को नई दिशा दे सकती है।
More Pages
HP GK Notes | Click Here |
HP Giriraj Current Affairs | Click Here |
Daily Himachal GK Topic Wise PDF | Click Here |
HP District Wise GK One Liner QnA | Click Here |
HP Govt Jobs | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Download HIM IQ Quiz App | Download Now |