My Book My Story: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राज्य सचिवालय से “माई बुक माई स्टोरी अभियान” की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित करना और पढ़ने की आदत विकसित करना है।
My Book My Story अभियान की मुख्य बातें
- अभियान समग्र शिक्षा के तहत शुरू किया गया है।
- शिक्षा मंत्री मंत्री रोहित सिंह ठाकुर ने इस मौके पर मोबाइल लाइब्रेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- अभियान 8 सितंबर (अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस) तक चलेगा।
- मोबाइल लाइब्रेरी प्रदेश के 10,000 प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में जाएगी।
- प्रत्येक स्कूल में बच्चों की उम्र के अनुसार पुस्तकों का प्रदर्शन व रीडिंग टाइम (15–20 मिनट रोजाना) होगा।
- सोमवार और शुक्रवार को “रीड-अलाउड सेशन” आयोजित किए जाएंगे।
- अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी घर पर पढ़ने के लिए लिटरेसी क्लाउड से कहानियों के लिंक व्हाट्सएप ग्रुप पर प्राप्त करेंगे।
- 1 सितंबर को “रीड-ए-थॉन” कार्यक्रम होगा, जिसमें सभी विद्यार्थी और शिक्षक एक ही समय पर किताबें पढ़ेंगे।
- बच्चों की साक्षरता और पढ़ाई के महत्व को दर्शाने वाली तीन शॉर्ट स्टोरी वीडियो भी बनाए जाएंगे, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में प्रदर्शित किया जाएगा।
- समापन अवसर पर स्कूलों में पढ़ाई के महत्व पर चर्चा होगी और सबसे अधिक किताबें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
मंत्री का संदेश
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बच्चों की किताबों में रुचि समय के साथ घट रही है, जबकि किताबों का महत्व किसी भी आधुनिक तकनीक या गैजेट से प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता। यह अभियान बच्चों में पढ़ने की आदत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मील का पत्थर
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि यह अभियान बच्चों में पढ़ाई की आदत विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
More Pages
HP GK Notes | Click Here |
HP Giriraj Current Affairs | Click Here |
Daily Himachal GK Topic Wise PDF | Click Here |
HP District Wise GK One Liner QnA | Click Here |
HP Govt Jobs | Click Here |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
Download HIM IQ Quiz App | Download Now |
हर रोज HP GK, HP Current Affairs, Latest HP Govt Jobs 2025 की Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel को Join करें |