Himachal Pradesh Current Affairs 2022 | HP Current Affairs 2022 | Himachal Current Affairs May 2022 | HP Current Affairs | May Month Current Affairs 2022 | HP Current Affairs in Hindi 2022 | HP Current Affairs in English 2022 | HP Current Affairs May 2022 | Weekly HP Current Affairs 2022 | HP Current Affairs 1st Week May 2022

HP Current Affairs 1st Week May 2022 |
प्रशन.1. हाल ही में हिमाचल हाईकोर्ट के स्थायी न्यायधीश कौन बने हैं ?
उत्तर :- सत्येन वैद्य
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में हुए एक गरिमापूर्ण समारोह में न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक भी उपस्थित थे।
प्रशन.2. हाल ही में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का कुलपति किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर :- प्रो. शशि कुमार धीमान
प्रो. शशि कुमार धीमान को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का दूसरी बार कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं तकनीकी विवि के कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनकी नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रो. शशि शुक्रवार ( 06 मई 2022 ) को कार्यभार संभालेंगे। प्रो. शशि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
प्रशन.3. हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कितने करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास किया ?
उत्तर :- पांच करोड़ रुपये
प्रशन.4. हाल ही में एशियन महिला यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने _______ पदक जीता है ?
उत्तर :- रजत पदक
प्रशन.5. ग्राहकों को संतुष्ट करने में हिमाचल प्रदेश का भुंतर हवाई अड्डा देशभर में कौन से स्थान पर रहा है ?
उत्तर :- 10वें स्थान पर
ग्राहकों को संतुष्ट करने में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित भुंतर हवाई अड्डा देशभर में दसवें स्थान पर रहा। ग्राहक संतुष्टि सूचकांक के तहत हवाई अड्डे में साफ-सफाई, बेहतर सुविधा समेत 33 मापदंडों पर सर्वे किया गया था। दो राउंड में करवाए गए सर्वे में भुंतर हवाई अड्डे को पांच में से 4.80 की रेटिंग मिली है।
प्रशन.6. हाल ही में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत परवाणू में लगभग कितने करोड़ रुपए लागत की 20 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए ?
उत्तर :- 218 करोड़ रुपए लागत
प्रशन.7. बंगलूर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे संस्करण में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने महिला कबड्डी टीम एवं रेसलिंग में कृतिका ने कौन सा पदक जीता है ?
उत्तर :- ब्रांज मेडल
इसे भी पढ़ें :-
- HP Current Affairs 1st Week April 2022
- HP Current Affairs 2nd Week April 2022
- HP Current Affairs 3rd Week April 2022
- HP Current Affairs 4th Week April 2022
प्रशन.8. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में सराज विधानसभा क्षेत्र की उप-तहसील छतरी में कितने करोड़ रुपए लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए ?
उत्तर :- 14.09 करोड़ रुपये
प्रशन.9. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में हमीरपुर जिला देश भर में कौन से स्थान पर रहा है?
उत्तर :- प्रथम स्थान पर
प्रशन.10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ” अद्यौगिक निवेश नीति ” में संशोधन किया है ?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश
राज्य सरकार ने राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्योगों को रियायतें और सुविधाएं प्रदान करने के लिए 16 अगस्त , 2019 को हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति -2019 को अधिसूचित किया था ।
प्रशन.11. दुर्लभ वन्य प्राणी हिमालयन सीरो को हाल ही में किस राष्ट्रिय पार्क में देखा गया ?
उत्तर :- ग्रेट हिमालयन राष्ट्रिय पार्क ।
हिमालयन सीरो , जो दुर्लभ वन्यजीवों की अनुसूची -1 में शामिल है , को प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ ( IUCN ) द्वारा नियर थ्रेट श्रेणी में शामिल किया गया है ।
प्रशन.12. शिमला पुलिस ने ऊंची आवाज में संगीत बजाने वालों के खिलाफ शिकायत करने के लिए हाल ही में कौन सी एप्लीकेशन को लॉन्च किया ?
उत्तर :- ” शोर नहीं एप “
प्रशन.13. हाल ही में शिमला स्मार्ट सिटी वेबसाइट का शुभारंभ किसने किया ?
उत्तर :- शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज
प्रशन.14. हाल ही में डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (Dr YS Parmar University) का नया कुलपति किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर :- प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल
प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल को डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (Dr YS Parmar University) का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में (Vice Chancellor of Dr YS Parmar University) अधिसूचना जारी कर दी है। प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल वर्तमान में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात है। प्रो. चंदेल प्राकृतिक खेती ने प्राकृतिक खेती को राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करवाने में नीति आयोग के साथ मिलकर नीति निर्धारण में अहम योगदान दिया है। वर्तमान में वे नीति आयोग, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, कई राज्यों व विश्वविद्यालयों की कमेटियों के सदस्य भी हैं।